फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में अलर्ट : शहर के चार इलाकों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

Sat, 20 Mar 2021 06:02 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
शहर के चार क्षेत्रों में मार्च में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इन क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित कर रोकथाम की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। होली के पर्व पर भी संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। त्योहार पर संक्रमण की रोकथाम में लगी टीमों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा जिले में बनाई गई निगरानी समितियों के कार्य की अधिकारी निगरानी करेंगे।

गाजियाबाद में मार्च 2021 में घूकना, राजनगर, साहिबाबाद और शास्त्रीनगर क्षेत्र में कोरोना के अधिक मामले सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से योजना तैयार की गई है। अधिकारी सभी संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में सर्वे और टेस्टिंग को भी बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेवल हिस्ट्री भी पता की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
मार्च में चारों क्षेत्रों में मिले संक्रमण के मामले :
  • शास्त्रीनगर (दौलतपुरा, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र) - 32
  • घूकना - 16
  • राजनगर - 38
  • साहिबाबाद - 8
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
होली पर अलर्ट
  • होली पर लोगों के आने-जाने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अधिकारियों का कहना है कि पर्व पर संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका को देखते हुए पहले से ही तैयारी की जा रही है। उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बढ़ाया जाएगा और ऐसे क्षेत्रों में सर्वे का कार्य प्रतिदिन किया जाएगा। इसके अलावा एंटीजन, आरटीपीसीआर से जांच को बढ़ाया जाएगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
निगरानी समितियों की निगरानी 
  • पिछले साल कोरोना के जब बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे थे, तब जिले में 400 निगरानी समितियों का गठन किया गया था। शहरी क्षेत्र में मोहल्ला समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम समितियों का गठन किया गया था। इन समितियों का कार्य अपने-अपने क्षेत्रों से संक्रमितों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को देना था। अधिकारियों का कहना है कि इन समितियों को सक्रिय किया गया है। प्रतिदिन इनके कार्य पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निगाह रखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोविड-19 प्रोटोकॉल्स - फोटो : पिक्साबे
नियमों का पालन करें लोग 
  • सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को पहले की तरह ही सतर्कता बरतनी होगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लोग नियमित करें। इसके अलावा हाथों को लगातार अच्छी तरह से साफ करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें