फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः चाकुओं से गोदकर हत्या के बाद फेसबुक पर लिखा ‘मैंने पति को मार डाला’

Mon, 04 Jan 2021 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- महरौली की है घटना, वारदात के बाद का वीडियो भी पोस्ट किया
- महिला ने भी हाथ की नसें काटकर किया खुदकुशी का प्रयास 
- फेसबुक देखकर उज्जैन से रिश्तेदार ने किया मकान मालिक को फोन 
विज्ञापन
1 of 5
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार शाम एक महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति की हत्या कर दी। उसने पति पर चाकू के 12 से ज्यादा वार किए और बाद में हाथ की नसें काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात के बाद महिला ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसने पति की हत्या कर दी है और लाश घर में पड़ी है। घटना के बाद का वीडियो भी उसने पोस्ट किया। आगे पढ़ें क्या है इस घटना की वजह....
विज्ञापन

2 of 5
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उसका फेसबुक पेज देखकर उज्जैन, मध्यप्रदेश से एक रिश्तेदार ने मकान मालिक को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को उसके कब्जे से एक नोट मिला है। 
विज्ञापन

3 of 5
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलत: यमुनानगर, हरियाणा निवासी चिराग शर्मा (37) पत्नी रेनुका के साथ जेबीटीएस गार्डन, छत्तरपुर एन्क्लेव, महरौली में रहता था। दोनों ही मैक्स इंश्योरेंस में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद से महिला नौकरी नहीं कर रही थी। इस वजह से दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था।

4 of 5
महरौली में पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान तैश में आकर महिला ने चाकू उठाकर चिराग शर्मा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया। जब वह बेहोश होकर नीचे गिर गया तो महिला ने अपने ऊपर भी चाकू से वार कर खुदकुशी का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने फेसबुक पर लिखा दिया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi police - फोटो : PTI
क्या लिखा नोट में
पुलिस को महिला से एक नोट मिला है। इसमें लिखा है कि चिराग उससे दहेज मांग रहा था और उसके कहीं अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इस मामले में देर रात तक कुछ नहीं बोल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें