फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जली कार: ट्रक के बाद डिवाडर से टकराई गाड़ी, CNG किट में हुआ जोरदार धमाका

Thu, 26 Mar 2026 10:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर

सार

ट्रक से टकराने के बाद बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की सीएनजी किट में तेज धमाके के साथ आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। 
विज्ञापन
1 of 4
कार जलकर हुई राख - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर क्षेत्र के गांव मुरादाबाद के पास बुधवार रात करीब 12 बजे बेकाबू कार ट्रक से टकराने बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया। हादसे में कार चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेरठ भेजा गया। हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में जाम लग गया। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने टीम क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

2 of 4
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
जनपद मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी के रहने वाले रोहित कुमार दिल्ली की निजी कंपनी में जॉब करते हैं। बताया कि रोहित कुमार बुधवार रात कार द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए मेरठ लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे जैसे ही वह भोजपुर क्षेत्र स्थित गांव मुरादाबाद के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन

3 of 4
ट्रक से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
ट्रक से टकराने के बाद बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की सीएनजी किट में तेज धमाके के साथ आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। कार धूं-धूं कर जलने लगी। आग के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम की अफरा-तफरी मच गई। मेरठ जाने वाली साइड में जाम लग गया। 
विज्ञापन

4 of 4
चलकर राख हो गई कार - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार सवार रोहित कुमार को उपचार के लिए मेरठ स्थित अस्पताल भेजा। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि हादसे के बाद कार में आग लग गई। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया। अभी किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें