फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं यही मेरी करनी का फल है', सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटक गई दारोगा

Sat, 02 Jan 2021 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
महिला दारोगा ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में तैनात एक महिला दारोगा ने शुक्रवार रात अपने आवास पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शामली जनपद निवासी महिला दारोगा अनूपशहर कोतवाली में करीब ढाई वर्ष से तैनात थीं। कोतवाली क्षेत्र में वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी समेत आला अफसर मौके पर मौजूद हैं। मृतका के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। आगे पढ़ें महिला दारोगा ने क्यों की आत्महत्या और सुसाइड नोट में क्या लिख छोड़ा.... 
विज्ञापन

2 of 5
महिला दारोगा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मूल रूप से शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थीं। अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज में एक मकान में वह किराए पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि वह मकान मालिक के घर पर ही खाना खाती थीं। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे पर ही मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 5
महिला दारोगा ने इसी पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 7:30 बजे मकान मालिक ने उन्हें खाना खाने के लिए आवाज दी, उस दौरान उन्होंने थोड़ी देर में नीचे आकर खाना खाने की बात कही थी। लेकिन वह नीचे नहीं आईं और उनके फोन की घंटी कमरे में लगातार बजती रही। जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर जाकर कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। जिसके बाद मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी।

4 of 5
महिला दारोगा के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर झांक कर देखा तो महिला उप निरीक्षक का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस व अन्य अफसरों को दी। एसडीएम पदम सिंह और अन्य पुलिस अफसरों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर उनके कमरे का गेट तोड़ा गया और शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं यही मेरी करनी का फल है' आत्महत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।

महिला उप निरीक्षक आरजू पवार द्वारा अपने कमरे फंदे से लटक कर आत्महत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके से मिला सुसाइड नोट जिसमें  लिखा है कि यही उनकी करनी का फल है, मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें