फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: जाति का नाम लिखे जूते बेच रहा था युवक, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, देखें तस्वीरें

Wed, 06 Jan 2021 01:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
जूते के सोल पर लिखा जाति का नाम, दुकानदार पर केस दर्ज - फोटो : एएनआई
बुलंदशहर के गुलावठी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को जातिसूचक शब्द लिखे हुए जूते बेचते हुए पकड़ा है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को गुलावठी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बजरंग दल के नगर संयोजक विशाल चौहान ने आरोपी युवक एवं जूते बनाने वाली अज्ञात कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 5
जूता बेचने वाला दुकानदार - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंग दल के नगर संयोजक विशाल चौहान ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जीटी रोड पर टाउन स्कूल के पास होटल के बराबर में जूते खरीदने के लिए रुके। वहां देखा कि जूतों के नीचे जातिसूचक शब्द लिखा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
बुलंदशहर में ऐसा जूता बेच रहा था दुकानदार - फोटो : सोशल मीडिया ट्रेंड
शिकायत में ये भी लिखा है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। पुलिस ने विशाल चौहान की तहरीर पर आरोपी एवं अज्ञात जूते बनाने वाली कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल सचिन मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

4 of 5
बुलंदशहर पुलिस के अधिकारी मामले की जानकारी देते - फोटो : एएनआई
इस खबर में अपडेट है कि जूता बेचने वाले को बीती देर रात पुलिस ने रिहा कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती जूता बेचने वाले को फिर थाने बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुलंदशहर में जाति का नाम लिखे जूते पर बेचने पर - फोटो : एएनआई
बुलंदशहर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि,  'संबंधित धाराओं के अंतर्गत संबंधित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें