फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल बाद फिर से दहला माजरा: तब हुआ था रिश्तों का कत्ल, युवक ने भाई के परिवार के पांच लोगों की हत्या की थी

Tue, 22 Mar 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 8
Bulandshahar Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के माजरा गांव में 12 मई 2013 की घटना एक बार फिर से ताजा हो गई। तब भाई ने अपने सगे भाई, उसके तीन पुत्र और पड़ोसी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नरेश अपने बड़े भाई निहाल सिंह (45) के खेत से ट्रैक्टर निकाल रहा था। खेत में काम कर रहे निहाल ने उसका विरोध किया तो दोनों में गाली गलौज हो गई थी। इसके बाद नरेश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से निहाल के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे निहाल सिंह के दो बेटे राहुल (18) व बॉबी (15) मौके पर पहुंचे तो नरेश ने उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद निहाल सिंह के घर पर धावा बोल दिया और उसके 8 साल के छोटे बेटे राजा की भी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज पर घर से निकली पड़ोस की महिला अनीता और निहाल की साली रामेश्री को भी गोली मार दी।
विज्ञापन

2 of 8
ग्रामीणों से बात करतीं सीओ - फोटो : अमर उजाला
अनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामेश्री उपचार के बाद बच गई थी। प्रकरण में आरोपी को तीन साल बाद न्यायालय ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा और 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया था।
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
फावड़े और बलकटी से आठ लोगों पर हमला, तीन की मौत
आपको बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा में सोमवार सुबह डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू ने खेतों पर काम कर रहे किसान और रास्ते से निकल रहे आठ लोगों पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन किसानों की मौत हो गई। पांच लोगों का मेरठ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

4 of 8
पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
गांव माजरा मढ़ैया निवासी आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू (42) गुलावठी स्थित पारस डेयरी में केमिस्ट के पद पर तैनात है। सोमवार सुबह करीब 9.10 बजे वह पत्नी के साथ बाइक से खेत पर गया था। करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही किसान नत्थी सिंह (65) बुग्गी से चारा लेकर लौट रहे थे। जब वह बलवीर उर्फ बल्लू के खेत के सामने पहुंचे तो उसने फावड़े से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
नत्थी सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद बल्लू ने दूसरे खेत में काम कर रहे प्रेमपाल (47) और उनकी पत्नी विमला (40) पर बलकटी से हमला कर दिया। इसके बाद बाइक लेकर गांव की तरफ गया। रास्ते में किसान नौरंग सिंह (58) पर हमला करने के बाद पास के खेत में रसायन का छिड़काव कर रहे रवि (35) के चेहरे व अन्य शरीर के हिस्सों पर बलकटी से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रवि के बाद गांव के रास्ते में मिले प्रेमपाल (60), तेजपाल सिंह (60) और पुष्पेंद्र (27) को भी हमलाकर घायल कर दिया। नत्थी सिंह, विमला और प्रेमपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

7 of 8
अस्पताल में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने की एनकाउंटर की मांग
ग्रामीणों ने आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह बाइक लेकर भाग निकला। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी का एनकाउंटर करने या फिर उन्हें सौंपने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन

8 of 8
हाथ में लाठी-डंडे लिए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों और परिजनों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। करीब तीन घंटे तक शव को नहीं उठने दिया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए उठने दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें