फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद भीषण अग्निकांड: जले सिक्कों को घिसकर जिंदगी में चमक लाने की कोशिश कर रहे पीड़ित परिवार, देखें तस्वीरें

Wed, 07 Oct 2020 10:16 AM IST
शाहरुख खान योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
Ghaziabad sihani fire - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सिहानी गांव के जिस हिस्से में कल तक चहल-पहल थी, वहां अब झुग्गियों की जगह मलबे का ढेर दिखाई दे रहा है। भीषण अग्निकांड के दौरान इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने किसी तरह अपनी जान तो बचा ली, लेकिन अपने आशियाने और खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को नहीं बचा सके। जिसका दर्द इन झुग्गी वासियों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
गाजियाबाद भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
सब कुछ बर्बाद होने के बाद अब वह फिर से एकजुट होकर जिंदगी की नई शुरुआत में जुट गए हैं। इन पीड़ितों के सामने इस वक्त सबसे बड़ी मुश्किल दो जून की रोटी की है। जिसके लिए वह लोगों की राह ताक रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि न तो इन तक सरकारी मदद पहुंची और न ही समाजसेवा के ठेकेदार बनने वाले किसी संगठन ने इनकी सुध ली।
 
विज्ञापन

3 of 6
गाजियाबाद भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
जमापूंजी के नाम पर बचे चंद सिक्के, वह भी जले हुए
प्लास्टिक का कचरा बीनकर आजीविका चलाने वाले झुग्गी वासियों ने एक-एक पैसा जोड़कर जमा किया था। झुग्गी ही उनका बैंक और लॉकर था। झुग्गी के साथ-साथ उनकी खून-पसीने की कमाई भी जलकर राख हो गई। कई लोगों ने अपनी झुग्गी की राख टटोली तो उन्हें अपनी जमापूंजी के नाम पर महज चंद सिक्के मिल पाए, वह भी जले हुए थे। 
 

4 of 6
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
आसाम निवासी मोहम्मद जफर और उसका परिवार अब इन सिक्कों को घिसकर चमका रहा है। उसे उम्मीद है कि इन चंद सिक्कों से ही जिंदगी की नई शुरुआत हो सकती है। लेकिन जिस तरीके से सिक्के जले हैं, वह भी होता मुमकिन दिखाई नहीं दे रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
गाजियाबाद भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
झुग्गियों में लगी थी आग
सिहानी गांव में लाजवंती फार्म हाउस के पीछे खाली पड़ी जमीन में करीब साढ़े चार सौ झुग्गियां बसी हुई थीं। सोमवार दोपहर भड़की छोटी सी चिंगारी ने इनमें से सैकड़ों झुगगियों को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाजियाबाद भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
आग में झुग्गियों के अलावा तीन दर्जन से अधिक दुकान और गोदाम भी जलकर राख हो गए थे। पीड़ितों के मुताबिक उनकी आजीविका के सभी संसाधन आग की भेंट चढ़ गए। सौ से अधिक ठेली-पटरी और आधा दर्जन दोपहिया वाहन भी जलकर राख हो गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें