- वायुसेना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई रिहर्सल
-राफेल, चिनूक, स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस और सारंग का दिखा करतब
- रूट डायवर्जन के कारण कई मार्गों पर लगा जाम
विज्ञापन
1 of 15
भारतीय वायु सेना दिवस 2020: वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल
- फोटो : कुमार संजय/प्रद्युम्न
वायुसेना दिवस की तैयारियों को लेकर हिंडन स्थित वायुसेना स्टेशन में मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। कोरोना की वजह से इस बार आसमान में लड़ाकू विमान राफेल, चिनूक, तेजस और सारंग से भारतीय जांबाजों ने बिना दर्शकों के ही करतब दिखाए। सुबह आठ बजे से ही आसमान में भारतीय विमानों की गड़गड़ाहट ने आसपास के इलाकों में रोमांच पैदा कर दिया। लोग अपने-अपने छतोंं बालकनी में निकलकर इस अद्भुत नजारे का लुत्फ लेने लगे। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 15
वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल
- फोटो : कुमार संजय
आठ अक्तूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना के तहत हिंडन वायुसेना स्टेशन में यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना की ताकत का अंदाजा इस दिन से लग जाता है। मंगलवार को वायुसेना के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में कई ऐसे करतब दिखाए, जिसकी गरज आसमान में देखी गई और देशवासियों ने इसका रोमांच अपने दिलों में महसूस किया।
विज्ञापन
3 of 15
आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम लैंड करते हुए
- फोटो : प्रद्युम्न
जवानों ने वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर। पिछली बार रिहर्सल में अपाचे और चिनूक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे थे। तो इस बार राफेल पर सभी की नजर थी। हिंडन एयरबेस के पास जिन लोगों के घर हैं उन्होंने तो राफेल का दीदार बहुत ही पास से किया और परिजनों से सोशल मीडिया के जरिए इस खुशी का इजहार किया।
4 of 15
राफेल
- फोटो : प्रद्युम्न
छोटे-छोटे बच्चे भी राफेल को देखकर उसकी गरज सूनकर खुशी से झूम उठे और राफेल-राफेल चिल्ला कर कूदने लगे।
विज्ञापन
5 of 15
चिनूक
- फोटो : प्रद्युम्न
इस मौके पर जमीन पर जवानों की कदमताल हुई जबकि आकाश में सारंग, सूर्य किरण और पैराजंपर्स के करतब भी हुए। 150 फीट से ज्यादा ऊंचाई से पैराशूट लेकर जवानों ने उड़ान भरी तो वहीं, सारंग व चिनूक के साथ स्वदेशी हल्के विमान तेजस की भी धमक नीले गगन में देखी गई।
विज्ञापन
6 of 15
अपाचे
- फोटो : प्रद्युम्न
हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में हर वर्ष हजारों दर्शकों के बीच फुल ड्रेस रिहर्सल देखने की व्यवस्था होती थी। मगर इस बार कोरोना महामारी की वजह से सभी प्रवेश से दूर रहे। इस बार वायुसेना दिवस पर तीनों सेनाओं के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इन सभी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क व सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
7 of 15
हरक्यूलिस
- फोटो : प्रद्युम्न
राफेल का दिखा अलग अंदाज :
दुनिया के सबसे उन्नत और लड़ाकू विमानों में शुमार राफेल का करतब भी इस वर्ष पहली बार वायुसेना के इस अभ्यास में शामिल हुआ। यह वायुसेना दिवस के एयरशो का हिस्सा बना। एयरशो में सूर्यकिरण और सारंग के अलावा, मिग-29, मिराज 2000, सुखोई, तेजस, सारंग, चिनूक रहे।
8 of 15
सुखोई के साथ ग्लोब मास्टर
- फोटो : प्रद्युम्न
मालवाहक ग्लोबमास्टर विमान भी शो की शान बने। इस विमान ने पिछली बार दो सुखोई विमानों के साथ उड़ान भरी थी, जो इस बार भी देखी गई। विंटेज विमान और टाइगर मॉथ व हावर्ड के साथ डिकोटा भी करतब दिखाने में पहली कतार में रहा।
9 of 15
मिराज 2000
- फोटो : प्रद्युम्न
मिराज 2000 ने भी यहां करतब दिखाए। यह वही विमान है जिसे एयरस्ट्राइक में इस्तेमाल किया गया था।
10 of 15
विंटेज विमान डकोटा
- फोटो : प्रद्युम्न
फुल ड्रेस रिहर्सल में सुखोई, जगुआर, मिग बायसन का भी जलवा दिखा। सूर्य किरण विमानों के आकर्षक फॉरमेशन ने दिल जीत लिया। सारंग हेलीकॉप्टर ने लोगों का ध्यान खींचा।
11 of 15
विंटेज टाइगर मॉथ
- फोटो : प्रद्युम्न
फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहा।
12 of 15
सूर्य किरण फारमेशन
- फोटो : प्रद्युम्न
हिंडन एयरबेस की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहा। एलिवेटेड रोड से करहेड़ा की ओर वाहनों को जाने नहीं दिया गया।
13 of 15
सारंग हेलिकॉप्टर
- फोटो : प्रद्युम्न
इस दौरान सारंग हेलिकॉप्टर ने भी कई फारमेशन की प्रस्तुति की, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।