फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस ने किया अंडे वाले का 'अपहरण', एक्शन में आई दिल्ली पुलिस

Sat, 01 Aug 2020 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मानसरोवर पार्क इलाके से अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन छानबीन में पता चला कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि गाजियाबाद की विजय नगर थाना पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि अकसर दिल्ली व यूपी पुलिस एक दूसरे के इलाके में दबिश देती है। जांच में पता चला कि युवक को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। उसके बाद अब स्थानीय पुलिस एफआईआर रद्द करने के लिए रिपोर्ट लगाएगी। पीड़ित युवक की पहचान फैजल (25) के रूप में हुई। वह रामनगर में अंडे की रेहड़ी लगाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
delhi police - फोटो : Amar Ujala
बुधवार शाम स्कार्पियो सवार दो तीन लोग उसकी रेहड़ी क पास आए और उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गये। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। छानबीन करने के बाद मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। 
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम को फैजल के भाई इमरान के पास विजय नगर थाने से फोन आया और बताया गया कि उसका भाई थाने में है इसे ले जाएं। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने उस नंबर पर फोन कर इसकी पुष्टि की और फिर फैजल को वहां से ले आये।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A
थाने में बताया गया कि विजय नगर इलाके में एक लूट की वारदात हुई थी। उसमें फैजल का कोई जानकार शामिल था। इसी वजह से उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे लेकर आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें