इंजीनियर का घर
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानखंड चार के एसएस-175 बी में सुमित कुमार पत्नी अंशूबाला (32) और बच्चों प्रथिमेष (5), आकृति (4) और आरव (4) के साथ रहते थे। बेटी आकृति और बेटा आरव दोनों जुड़वां थे। प्रतिनेश रिवेरा पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। अंशूबाला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। सुमित बंगलूरू स्थित अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। जनवरी में उसकी नौकरी छूट गई थी, इस कारण परिवार में कलह रहता था। शनिवार रात उन्होंने पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या कर दी।