फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी के कश्मीर वाले बयान पर भड़के गंभीर, कहा- कुछ लोग कभी बड़े नहीं होते

Thu, 29 Aug 2019 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान हर तरह से भारत को घेरने और प्रॉपेगैंडा करने में जुटा हुआ है। लगातार पाकिस्तान के मंत्रियों से लेकर कुछ क्रिकेटरों तक को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि अनुच्छेद 370 कश्मीर से हटा लिया गया है। पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। इनमें से ही एक हैं क्रिकेटर शाहिद अफरीदी जिन्होंने एलओसी का दौरा करने की बात कही है। आफरीदी के इसी बयान पर गौतम गंभीर ने उन्हें करारा जवाब दिया है। आगे जानिए गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने बुधवार को ट्वीट कर एलान किया, 'पीएम इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद में उपस्थित रहूंगा। कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। 6 सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाउंगा।'

 
विज्ञापन

3 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
उनके इस ट्वीट पर पहले तो गौतम गंभीर ने ट्वीट कर जवाब दिया और फिर गुरुवार को बयान भी दिया। गौतम गंभीर ने ट्वीट किया- 'दोस्तों, इस फोटो में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि उन्हें शाहिद अफरीदी को अगली बार शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए, जिससे कि यह साबित हो सके कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं।'

 

4 of 5
gautam gambhir - फोटो : ANI
इसके साथ ही गुरुवार को जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने शाहीद अफरीदी के ट्वीट पर उनसे बात की तो वह बोले कि, 'मुझे लगता है कि उनके बारे में (शाहिद अफरीदी) ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते। क्रिकेट खेलने के वक्त उनकी जितनी उम्र होती है वही उनकी बाद में भी रहती है। उनका दिमाग वक्त के साथ विकसित नहीं होता।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण - फोटो : social media
बीते दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने एक संबोधन में कहा था कि कश्मीर के लोग हर हफ्ते शुक्रवार को सड़कों पर उतरें। जब तक कश्मीर आजाद नहीं होता तब तक उसके साथ हैं। इमरान यहीं नहीं रुके, और भारत को गीदड़भभकी दे डाली। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार है, युद्ध हुआ तो दोनों देशों में तबाही मच जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुधवार को बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल परीक्षण कर लिया है।

इस बात की जानकारी खुद सेना पाकिस्तान के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दी है। इसकी मारक क्षमता 290 किमी बताई जा रही है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने मिसाइल परीक्षण से जुड़ी टीम की सराहना की और बधाई दी। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक गफूर ने अपने ट्वीट के साथ मिसाइल के परीक्षण का वीडियो भी साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें