फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश JNU के कन्हैया कुमार को मानती थीं बेटा, पढ़ें 'मां' की हत्या पर क्या बोले उनके 'बच्चे'

Wed, 06 Sep 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gauri lankesh - फोटो : ट्व‌िटर
सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर होकर लिखने वाली पत्रकार गौरी लंकेश की उनके घर में ही की गई सनसनीखेज हत्या के बाद पूरा देश एक बार फिर गुस्से से उबल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जेएनयू के छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार
समाज के तमाम तबकों के लोग 55 वर्षीय पत्रकार और एक्टिविस्ट की मौत से गुस्से और शॉक में हैं। इन्हीं में गौरी के वो चार बच्चे भी हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया था। गौरी ने दलित एक्टिविस्ट जिग्नेश मेवानी, कन्हैया कुमार, शेहला राशिद और उमर खालिद को गोद लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
gauri lankesh - फोटो : ट्व‌िटर
गौरी की मौत के बाद ये चारों भी बेहद गुस्से में हैं। जिग्नेश ने तो गौरी की हत्या को 'प्रजातंत्र के लिए काला दिवस' करार दिया है। एक के बाद एक किए गए अपने ट्वीट्स में ‌मेवानी कहते हैं क‌ि यह हत्या इस बात को साबित करती है कि यह देश असहनीय हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं, कन्हैया, शेहला राशिद और उमर खालिद उनके लिए बच्चों की तरह थे। वह लगातार हिदुत्ववादी ताकतों के खिलाफ लिखती रहीं। उन्हें बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ने के‌ लिए अपने जान की कीमत चुकानी पड़ी है।

4 of 5
gauri lankesh - फोटो : ट्व‌िटर
वहीं कन्हैया ने ट्विटर पर गौरी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'गौरी लंकेश की कायरतापूर्ण हत्या से मैं बेहद शॉक और दुखी हूं। वो मेरे लिए मां की तरह थीं। वो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी।' Deeply shocked and saddened at the cowardly murder of #GauriLakesh! She was like a mother to me. She will always be alive in my heart. pic.twitter.com/6x4u5UaXqt — Kanhaiya Kumar (@kanhaiyajnusu) September 5, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanhaiya kumar
कन्हैया ने आगे लिखा 'वो नफरत के खिलाफ अपनी लड़ाई में निर्भिक थीं। हम उनके संघर्ष को आगे ले जाने का संकल्प लेते हैं।' #GauriLankesh taught me to speak truth to power. She was fearless in her fight against hate. We resolve to carry on her struggle. pic.twitter.com/SnbZ0RnFkS — Kanhaiya Kumar (@kanhaiyajnusu) September 5, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें