फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे का गला रेता फिर फंखे से लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में बताई वजह

Wed, 06 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
निहाल विहार में एक फाइनेंसर ने पत्नी और 12 साल के बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है ज‌िसमें उसने अपने इस बड़े कदम को उठाने की वजह बताई है जो बेहद दर्दनाक है।
विज्ञापन

2 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार पौने 12 बजे सूचना मिली कि बी ब्लॉक, लक्ष्मी पार्क में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मरने वाले का बड़ा बेटा नितिन (22) मिला।
विज्ञापन

3 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पाया कि एक कमरे में महिला व उसका 12 साल का बेटा लहूलुहान अवस्था में बिस्तर पर पड़े हैं, जबकि एक शख्स पंखे से लटका हुआ है। पास ही खून से सना डंडा और चाकू पड़ा था।

4 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
फांसी लगाने वाले शख्स की पहचान विनोद पूनिया (43) के रूप में हुई। अन्य दो उसकी पत्नी सुजाता उर्फ सुधा (40) और 12 साल का बेटा प्रिंस था। पुलिस को मृतक विनोद के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

5 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
उसने लिखा है कि कामकाज नहीं चल रहा है, जिसकी वजह से वह परेशान है।
विज्ञापन

6 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
उसके मरने के बाद परिवार वालों की देखभाल नहीं हो पाती, इसलिए वह पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी कर रहा है। जांच के दौरान पुलिस को घर से डिप्रेशन की दवा मिली है।
विज्ञापन

7 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
छह माह से नहीं चल रहा था काम बड़े बेटे नितिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता फाइनेंसर थे और वह एल्युमीनियम का भी काम करते थे।

8 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
छह माह से उनका कामकाज नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से पिता डिप्रेशन में चले गए थे। उनका इलाज चल रहा था।

9 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
नितिन ने बताया कि सोमवार रात दस बजे वह पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गया था। वहां से रात 12 बजे वापस आने के बाद घर की पहली मंजिल पर सो गया।
विज्ञापन

10 of 10
nihal vihar triple death - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह 11 बजे उसकी नींद खुली। घर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। उसे आश्चर्य हुआ कि कोई जगाने के लिए भी नहीं आया। वह सीधा दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां उसने अपने पूरे परिवार को मृत पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें