अदृश्य शक्ति व आत्मा होने पर खोज का दावा करने वाले व इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी (32) की मौत का रहस्य बरकरार है। असल में भूत प्रेतों में उनकी दिलचस्पी बढ़ने के पीछ की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।
विज्ञापन
2 of 10
Gaurav Tiwari
गौरव की दिलचस्पी हवाई जहाज उड़ाने में थी और कममिर्शयल पाइलट की ट्रेनिंग लेने के लिए वो 2007 में वो अमेरिका गए थे।
विज्ञापन
3 of 10
Gaurav Tiwari
वो अपने दोस्तों के साथ जिस फ्लैट में रहते थे वहां रात में उन्हें लोगों के चलने फिरने की और कुछ अजीब सी आवाजें सुनाई देती थीं। जब उन्होंने इसका जवाब पाने की कोशिश की तो पता चला कि ऐसी आवाजें यहां अक्सर ही सुनाई देते हैं लेकिन किसी ने उसे समझने की कोशिश नहीं की।
4 of 10
Gaurav Tiwari
अमेरिका में यह अनसुलझा सहस्य उनका लगातार पीछा करता रहा। कमर्शियल पाइलट की ट्रेनिंग लेने के बाद भी वो उसी परेशानी को सुलझाने की कोशिश करते रहे। अदृश्य शक्तिओं को जानने की उनकी दिलचस्पी उन पर इतनी हावी हो गई कि पायलट बनने का उनका सपना भी पीछे छूट गया।
विज्ञापन
5 of 10
Gaurav Tiwari
कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने विदेश में ही पैरानार्मल एक्टिवीटी को विस्तार से समझने के लिए उन्होंने सर्टिफाइड कोर्स किया और इसी खोज में जुट गए।
विज्ञापन
6 of 10
Gaurav Tiwari
2009 में भारत आने के बाद उन्होंन इस काम को ही अपना प्रोफेशन बनाने का फैसला किया और इंडियन पैरामनॉर्मल सोसाइटी नामक संस्था की स्थापना करने का फैसला किया।
विज्ञापन
7 of 10
Gaurav Tiwari
उनकी इस टीम ने कब्रिस्तान से लेकर देश विदेश के भूतहा जगहों का दौरा करना शुरु किया और पूरी घटना का वीडियो बना कर लोगों को ये दिखाने की कोशिश की कि इस तरह की शक्तियां भी होती हैं और कोशिश करने पर इनसे संपर्क भी स्थापित किया जा सकता है।
8 of 10
Gaurav Tiwari
ये उनके पैशन का ही नजीता था कि जल्द ही दुनिया के टॉप पैरानॉर्मल इनवेस्टिगेटर में जाना जाने लगा।
9 of 10
गौरव तिवारी
- फोटो : फेसबुक
उनके इस पैशन के बारे में उनके रिश्तेदारों का कहना है कि गौरव हमेशा उन जगहों की तलाश करता रहता था जहां इस तरह की कोई भी अनहोनी की खबर मिलती थी।
हालांकि गौरव की अचानक मौत के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वो इस तरह की नकारात्मक शक्तिओं के प्रभाव में इस कदर आ गए थे कि वो इससे प्रभावित होने लगे थे। इस बारे में उन्होंने अपने परिवार वालों को भी बताया था।