विश्व के अजूबों में शामिल ताजमहल के लिए देश की सबसे तेज गति से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन भी देश में यात्रियों के लिए अजूबे जैसे ही थी। कई सुविधाओं से लैस इस ट्रेन की गति ऐसी है कि राह में पड़ने वाले स्टेशनों से पलक झपकते ही गुजर जाती। ट्रेन होस्टेस यात्रियों को हवाई यात्रा का अनुभव करा रही थी।
विज्ञापन
2 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस ट्रेन में 99 मिनट यानी एक घंटा 39 मिनट का वक्त कैसे गुजर जाता है इसका पता ही नहीं चला। कब आप कोसी कलां, मथुरा जंक्शन, बिल्लोलपुर व राजा की मंडी पहुंच जाते है पता ही नहीं चलता, इसके कुछ ही देर बाद आगरा कैंट स्टेशन आ जाता है। फिर क्या आप पहुंच गए ताज नगरी में। अमर उजाला संवाददाता ने पहले दिन इस ट्रेन में यात्री की। जो देखा पेश है उसके लाइव अंश---
विज्ञापन
3 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
निजामुद्दीन स्टेशन पर दुल्हन की तरह सजी ट्रेन खड़ी थी। यात्रियों में ही नहीं स्टेशन पर मौजूद कुलियों में भी इस ट्रेन को लेकर काफी खुशी थी। कई लोग तो इसे बुलेट ट्रेन की तरह देख रहे थे। कुछ लोगों में यही चर्चा थी कि बुलेट ट्रेन चलने लगी है। इस ट्रेन में बैठने ही नहीं छू लेने की भी ललक लोगों में दिखीं। ट्रेन के साथ लोगों का फोटो सेशन भी चलता रहा।
4 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
(सुबह 10:10 बजे) ट्रेन में बैठने के साथ ही परिचारिका यात्रियों का स्वागत में जुट गई। ट्रेन के साथ ट्रे लेकर ट्रेन होस्टेस कतार में खड़ी थी, जिनमें खाने पीने का सामान यात्रियों के लिए रखा था। ट्रेन के स्टार्ट लेने के साथ ही यात्रियों को उनकी सीट पर फूल व चॉकलेट भेंट किए गए। साथ ही खाने में किस तरह का व्यंजन यात्री पसंद करेंगे इसके बारे में परिचारिका पूछती दिखीं।
विज्ञापन
5 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
(सुबह 10:20 बजे) यूं तो लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए उत्सुक दिखते है, लेकिन ताज नगरी के लिए चलने वाली इस ट्रेन की एक झलक पाने के लिए भी लोग आतूर दिखें।
विज्ञापन
6 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
ट्रेन जैसे ही ओखला स्टेशन से गुजरी वहां प्लेटफार्म पर कतार में खड़े लोग ट्रेन का वीडियो तैयार करते दिखें तो कोई इस पल को कैमरे में कैद करता दिखा। इसी तरह जब ट्रेन 11 बजे कोसी कलां स्टेशन से गुजरी बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। यात्रियों को हाथ हिला कर अभिवादन भी करते दिखें। रेलवे की हर गुमटी पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
7 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
(समय 10:25 बजे) ट्रेन जैसे ही ओखला स्टेशन से गुजरी कई ट्रेनों की क्रॉसिंग भी ट्रैक पर देखने को मिली। ट्रेन की गति का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि जब ट्रैक पर इस ट्रेन से दूसरे ट्रेन की क्रांसिग होती थी मानों पलक झपकते ही दूसरी ट्रेन ओझल हो जाती थी। गतिमान ट्रेन में बैठे आप क्रासिंग वाले ट्रेन का ठीक से नाम भी नहीं पढ़ सकते है।
8 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
(दोपहर 11:45 बजे) गतिमान ट्रेन के रूकते ही नई नवेली दुल्हन की तरह सजी ट्रेन के साथ लोगों को सेल्फी लेने की भी होड़ लगी थी। 11:45 बजे जैसे ही ट्रेन राजा की कोठी के पास धीमी रफ्तार से गुजरी प्लेटफार्म पर खड़े लोग सेल्फी लेते दिखें। यही हाल ट्रेन के भीतर भी यात्रियों में देखने को मिला। ट्रेन ही नहीं ट्रेन की परिचारक व परिचारक के संग भी यात्री फोटो खिचाते दिखें।
9 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
(समय 11:50) दिल्ली से आगरा 99 मिनट के सफर के बाद आगरा कैंट पहुंची गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों का शहनाई और फूलों से स्वागत हुआ। यहां यात्रियों को पहले आगरा कैंट के एग्जक्यूटिव लाउंज में बिठाया गया फिर जैसे ही ताजमहल का दीदार करने के लिए स्टेशन से बाहर निकले गुलाब की पंखुडियां डाल कर स्वागत किया। इससे पहले पधारों मारे देश के संगीत को शहनाई वादकों ने स्वर दिया।
10 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
ट्रेन में उसकी स्पीड को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। इस कड़ी में ट्रेन में सवार यात्री खासकर युवाओं ने अपने मोबाइल पर स्पीडोमीटर का ऐप डाउनलोड कर ट्रेन की गति को मापते रहे। स्पीडोमीटर का मीटर 160 तक पहुंचने पर यह लोग तालियां बजाते भी दिखे। गतिमान एक्सप्रेस से आपको एक दिन में ताज का दीदार बिना किसी परेशानी के हो सकेगा। जिस एक दिन में आप दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचते हैं आप उसी एक दिन में ताज महल का दीदार करके दिल्ली वापसी आ सकते है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। लेकिन आंनद विहार रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट सफर करते हैं तो इससे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
11 of 12
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
पीएम मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए शुरू की गई गतिमान एक्सप्रेस से पर्यटन से दिल्ली से आगरा ताजमहल के पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद की जा रही है । बता दें कि ताजमहल को प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वहीं दिल्ली से ऐसे हजारों युवा हर साल ताजमहल का दीदार करने आगरा जाते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन युवाओं को खासा फायदा होगा जो दिल्ली से आगरा का सफर करना चाहते हैं। गौरतलब है की पीएम मोदी ने सभी पर्यटन स्थलों को ट्रेन के नेटवर्क से जोडने का ऐलान किया हुआ है।
गतिमान एक्सप्रेस लाइव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
गतिमान एक्सप्रेस में स्पीड भले ही तेज हो लेकिन आपके मोबाइल की चार्जिंग बहुल स्लों साबित होगी। क्योंकि रेल में चार्जिंग सोकेट की भारी कमी है। तीन सीट से लेकर छह सीटों के लिए एक ही चार्जिंग सॉकेट है। ऐसे में अगर तीनों यात्रियों को चार्जिंग करनी हो तो एक ही कोई चार्ज कर पाएगा।