ओयो होटल में दबिश देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विकास की तलाश में यूपी एसटीएफ ने भी दी दबिश
कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में मंगलवार को यूपी एसटीएफ की टीमों ने भी दबिश दी थी। हालांकि जब तक पुलिस यहां पहुंची विकास निकलकर जा चुका था। यूपी एसटीएफ विकास की तलाश में फरीदाबाद, गुरुग्राम के साथ लगते राजस्थान के इलाकों में छापेमारी कर रही है। हालांकि कोई भी पुलिसकर्मी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को बड़खल मोड़ स्थित ओयो होटल में विकास के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यूपी एसटीएफ भी वहां दबिश देने पहुंची थी, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास वहां से निकल कर जा चुका था।