फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर अग्निकांडः मोमबत्ती की आड़ में नितिन चौधरी तैयार कराता था मौत का सामान, शहर के संभ्रांत लोगों में शामिल

Tue, 07 Jul 2020 01:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 6
नितिन चौधरी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बखरवा गांव में मोमबत्ती और पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरी में आग लगने से आठ लोगों की मौत का गुनहगार फैक्टरी संचालक नितिन चौधरी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया अग्निकांड में जान गंवाने वाली किशोरी के पिता की तहरीर पर अवैध फैक्टरी के संचालक नितिन चौधरी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। घटना के 18 घंटे बाद सोमवार को मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। जानिए कैसे अवैध फैक्टरी चलाकर भी वह पुलिस की उस लिस्ट में शामिल था जिसमें शहर के संभ्रांत लोग जैसे विधायक और सांसद भी थे और जानें कि कैसे वो मोमबत्ती की आड़ में मौत का सामान बना रहा था...
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी फैक्टरी मालिक नितिन चौधरी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मोमबत्ती की आड़ में तैयार करा रहा था मौत का सामान
पुलिस पूछताछ में नितिन चौधरी ने बताया कि वह जन्मदिन में इस्तेमाल होने वाली मोमबत्ती की फैक्टरी चलाता था। मोमबत्ती की आड़ में वह विस्फोटक सामग्री भी तैयार करने लगा। फैक्टरी में मोमबत्ती के भंडारण के साथ-साथ उनकी पैकिंग का काम भी कराया जाता था। पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी जारी है। घटना के लिए कोई और भी जिम्मेदार पाया जाएगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
‘संभ्रांत’ नितिन पहले करता था रील बनाने 
ग्रामीणों के अनुसार बखरवा गांव में मौत की फैक्टरी चलाने वाला नितिन चौधरी पुत्र प्रेम सिंह पहले धागे की रील बनाने का काम करता था। यह काम उसने पहले अपने घर पर शुरू किया और फिर इसे विस्तार देता चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि नितिन शराब पीने का शौकीन था, लिहाजा अपनी सारी कमाई को नशे में उड़ाने लगा। कुछ साल पहले उसने जन्मदिन में प्रयुक्त होने वाली मोमबत्तियों की फैक्ट्री लगाई।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घरों पर भी काम कराता था नितिन.....
प्रतिमाह तनख्वाह के मुताबिक  नितिन लोगों को अपनी फैक्ट्री में काम देता था। फैक्ट्री में अधिकांश महिलाएं काम करती थीं। इसके अलावा नाबालिग बच्चों को भी रोजगार के नाम पर फैक्ट्री में काम दिया जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के अलावा नितिन लोगों को घरों पर काम करने के बदले में कमीशन देता था।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी नितिन चौधरी का शहर के संभ्रांत लोगों में लिखा नाम - फोटो : अमर उजाला
चौकी में लिखा था संभ्रांत लोगों में नाम, हादसा होते ही मिटाया......
बीते दिनों में बखरवा गांव में ही केमिकल के सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले तीसरा व्यक्ति उक्त नितिन चौधरी का चचेरा भाई था। चौंकाने वाली बात यह है कि नितिन का नाम मोदीपोन पुलिस चौकी में टंगी संभ्रांत लोगों की लिस्ट में शामिल था। लेकिन हादसा होते ही चौकी इंचार्ज ने उसे मिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि बखरवा निवासी नितिन चौधरी ही अवैध फैक्टरी को चलाता था। इसके लिए उसने न तो कोई परमिशन ले रखी थी और न ही आग से बचाव के कोई उपाय किए थे। रविवार को हुई इस घटना के बाद नितिन के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट, गैर इरादतन हत्या, 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।   

अप्रशिक्षित लोगों से जानलेवा काम कराता था नितिन : पुलिस का कहना है कि नितिन चौधरी संकरी गली और 200 गज के प्लॉट में अवैध फैक्टरी चला रहा था। रोजगार के नाम पर नितिन कम पैसों में काम करने वाले अनट्रेंड महिला, पुरुषों व बच्चों से जानलेवा काम कराता था।

 फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की सिफारिश करेगी पुलिस : अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी नितिन चौधरी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी को जल्द सजा दिलाने के लिए मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए सिफारिश भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें