21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को दिल्ली के राजपथ पर इस कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इंडियागेट और राजपथ के बीच बच्चों सहित हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने लगभग 15 योगासनों का अभ्यास किया। (सभी फोटो: कुमार संजय व पीटीआई)
विज्ञापन
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
2 of 12
योग कार्यक्रम राजपथ पर रफी मार्ग व सी-हेक्सागोन के बीच सुबह सात बजे हुआ। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) संदीप गोयल ने बताया कि इस योग कार्यक्रम में बुलावा पत्र प्राप्त लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी।
विज्ञापन
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
3 of 12
बता दें कि राजपथ पर योग कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक 20 जून की रात दो बजे से 21 जून सुबह दस बजे तक परिवर्तित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक ने ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
4 of 12
इन जगहों पर आने-जाने पर प्रतिबंध: मदर टेरेसा क्रेसेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस बाबा खड़क सिंह मार्ग और बाराखंभा रोड के बीच, भगवान दास मार्ग, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो चौक, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग 11 मूर्ति तक। कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर डीटीसी की बसें भी नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
5 of 12
लेवल लगे वाहन ही प्रतिबंधित एरिया में जा सकेंगे। स्थानीय निवासियों को अच्छी तरह चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। राजपथ और रफी मार्ग पर क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
6 of 12
राजपथ पर जनपथ व मानसिंह रोड पर क्रॉस ट्रैफिक 20 जून रात दो बजे से 21 जून सुबह कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
7 of 12
ऐसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन : दक्षिण से मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, आरएमएल गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, चेम्सफोर्ड रोड(पहाड़गंज साइड), मिंटो रोड-भवभूमि मार्ग(अजमेरी गेट साइड)
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
8 of 12
विश्व योग दिवस की तैयारियों में जुटे देशवासियों के साथ खादी ग्रामोद्योग भी जुट गया है। योग के लिए खादी ने खास तौर पर चटाई, पेय पदार्थ समेत कॉटन के परिधान की रेंज उतारी है।
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
9 of 12
कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में योग प्रोडेक्ट की रेंज की प्रदर्शनी भी चल रही है। प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने भी जायजा लिया और कहा कि इन प्रोडक्ट से योग करना ओर भी आसान होगा।
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
10 of 12
प्रदर्शनी में रंग-बिरंगी चटाई, कॉटन के परिधान व शीतल पेय पदार्थ भी शामिल हैं, जो कि पचास रुपये से शुरू होते हैं।
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
11 of 12
उधर, विश्व योग दिवस के तहत विश्वविद्यालय कैंपस में भी योग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
योगमय हुई दिल्ली, देखिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें
12 of 12
राजपथ पर सुबह सात बजे योग का आगाज होने के साथ ही कैंपस में योग का शुभारंभ होगा, जिसमें छात्र, शिक्षक व कर्मी पहुंचेंगे। उधर, खादी ग्रामोद्योग ने योग से संबंधित प्रोडेक्ट मार्केट में उतारे हैं।