नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड 23 जनवरी को होगी। रिहर्सल परेड का भी वहीं रूट होगा जो मुख्य परेड का होगा।
विज्ञापन
2 of 6
Rehearsal of the republic day parade at Vijay chowk
- फोटो : अमर उजाला
रिहर्सल परेड सोमवार सुबह 9.50 बजे विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू प्वाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 of 6
Rehearsal of the republic day parade at Vijay chowk
- फोटो : अमर उजाला
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे सुबह से दोपहर बाद तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली आने से बचें। कई मार्गों के बंद करने से जाम होने की संभावना है।
4 of 6
Rehearsal of the republic day parade at Vijay chowk
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, हेडक्वाटर) गरिमा भटनागर का कहना है कि लोग एडवांस में अपनी यात्रा को प्लान कर लें। परेड रूट सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगा। (आगे की स्लाइड में पढ़िए कौन से रास्ते रहेंगे बंद)
विज्ञापन
5 of 6
Rehearsal of the republic day parade at Vijay chowk
- फोटो : अमर उजाला
ये मार्ग रहेंगे बंद
. 22 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक मार्ग बंद रहेगा।
. 22 जनवरी की रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड आदि जगहों से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा।
. 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड केतिलक मार्ग क्रॉसिंग तक पहुंचने तक सी-हेक्सागॉन -इंडिया गेट मार्ग बंद रहेगा।
. 23 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड व सी-हेक्सागन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
. 23 जनवरी को सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि जगहों पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।
Rehearsal of the republic day parade at Vijay chowk
- फोटो : अमर उजाला
चार मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
23 जनवरी को मेट्रो अपने निर्धारित समय से चलेगी। यहां पर स्टेशन बदलने की सुविधा भी होगी। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन 23 जनवरी को सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। लोक कल्याण मार्ग (रेस कोर्स) और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन 23 जनवरी को सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।