फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे-बादलों से सर्दी: पहली बार सामान्य से नीचे गिरा पारा

विज्ञापन
1 of 6
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में जनवरी में पहली बार दिन का तापमान सामान्य से नीचे गिरा। शुरुआती 13 दिन दिन का तापमान सामान्य से 2-7 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया है। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

कोहरे-बादलों से सर्दी: पहली बार सामान्य से नीचे गिरा पारा

2 of 6
इसे बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में पड़ी बर्फ, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, बादलों की आवाजाही, कोहरा और हवा के बदले रुख के कॉकटेल से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

कोहरे-बादलों से सर्दी: पहली बार सामान्य से नीचे गिरा पारा

3 of 6
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 19 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के पूसा व जाफरपुर में 17 डिग्री, नजफगढ़ में 17.6 डिग्री व नोएडा में 18.4 डिग्री दज दिन का तापमान रहा। तो न्यूनतम तापमान दिल्ली में सामान्य से 6 डिग्री समेत हरियाणा, पंजाब व पश्चिम यूपी में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

कोहरे-बादलों से सर्दी: पहली बार सामान्य से नीचे गिरा पारा

4 of 6
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी यूपी में घने कोहरे ने परेशान किया। पटियाला, अमृतसर और गोरखपुर में दृश्यता 25 मीटर से नीचे तक गिर गई।
विज्ञापन

कोहरे-बादलों से सर्दी: पहली बार सामान्य से नीचे गिरा पारा

5 of 6
इसके कारण पूर्वी यूपी को छोड़ दें तो पंजाब के ज्यादातर हिस्से, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और उत्तरखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। सबसे नीचे दिन का तापमान पंजाब के लुधियाना में 12.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे-बादलों से सर्दी: पहली बार सामान्य से नीचे गिरा पारा

6 of 6
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है। इसके बाद 18 जनवरी को पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र को एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा जिससे मौसम बिगड़ेगा। इससे एनसीआर में 19-20 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें