फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज जाने वाली ट्रेन कल जाएगी, आधा दर्जन से अधिक ट्रेन कैंसल

Thu, 08 Dec 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कोहरे की मार - फोटो : अमर उजाला
द‌िल्ली में बृहस्पत‌िवार को लगातार दूसरे द‌िन घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह तो स्थ‌ित‌ि यह थी क‌ि थोड़ी दूर भी देख पाना काफी मुश्क‌िल हो रहा था। व‌िज‌िब‌िल‌िटी काफी घट गई थी। घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। ट्रेनें हर दिन लेट हो रही है। मुसाफिरों की परेशानी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के स्टेशनों पर जहां घंटों ट्रेनें लेट पहुंच रही है तो वहीं यहां से जाने वाली ट्रेन भी लेट रवाना हो रही है। आलम यह है कि ट्रेन एक दिन बाद रवाना की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 8
द‌िल्ली में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेन ऐसी है जिन्हें बृहस्पतिवार को भेजने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, वैशाली, शिवगंगा, पूर्वा, भागलपुर गरीब रथ समेत कई ट्रेनं बुधवार की जगह बृहस्पतिवार तड़के जाने के लिए निर्धारित की गई। इसके साथ ही 51 ऐसी ट्रेन को 4-12 घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन

3 of 8
कोहरे की मार - फोटो : ani
कोहरा ने ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को रोहतक-नई दिल्ली-रोहतक ट्रेन समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त रही तो बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। आलम यह है कि ट्रेनें अपने नियत दिन से एक दिन बाद रवाना की जा रही है। 51 से अधिक ट्रेन दिल्ली के स्टेशनों से परिवर्तित समय से चली तो 81 ट्रेन घंटों लेट से चल रही है।

4 of 8
कोहरे की मार - फोटो : ani
घंटों लेट चलने वाली में मुख्य रूप से पटना राजधानी 21 घंटा, वैशाली 19 घंटा, लिच्छवी 25 घंटा, बिहार संपर्क क्रांति 18 घंटा लेट चली। परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से आनंद विहार-भागलपुर ट्रेन जो बुधवार को शाम 4:55 बजे जानी थी इसे बृहस्पतिवार सुबह 3 बजे जाने के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस बुधवार की जगह बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे जाएगी तो नई दिल्ली-मनदुद्दीन व नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सुबह पांच बजे जाने के लिए निर्धारित किया गया है। आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह छह बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

5 of 8
कोहरे की मार - फोटो : ani
समय सारणी बिगड़ने के लिए यात्री भी परेशान है। स्टेशनों पर बार-बार उद्घोषणा कर यह बताया जा रहा है कि एक बार फिर आपकी ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन को 5:05 बजे की जगह पहले रात 8:50 बजे जाने के लिए तय किया गया, फिर इसके समय में परिवर्तन कर यह  बताया गया कि यह ट्रेन देर रात 12:30 बजे रवाना की जाएगी। इसी तरह कानपुर शताब्दी के समय में भी दो बार परिवर्तन किया गया। पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी के यात्री भी बेहद परेशान हुए। इन सब ट्रेनों के लिए भी परिवर्तित समय होते रहे। दो बार समय को परिवर्तित किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
कोहरे की मार - फोटो : ani
बुधवार की जगह बृहस्पतिवार को जाने के लिए निर्धारित
- बिहार संपर्क क्रांति को पहले बुधवार दोपहर 2:15 की जगह देर रात 12:30 बजे जाने के लिए निर्धारित किया गया, फिर इस ट्रेन को बृहस्पतिवार सुबह 3 बजे रवाना करने के लिए निर्धारित किया गया।
- वैशाली एक्सप्रेस को पहले शाम 7:50 बजे की जगह सुबह 3 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया फिर इसे बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे के लिए पूर्ण निर्धारित किया गया।
- पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति को पहले 11:45 रात की जगह देर रात ढाई बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया, फिर दोबार इसे बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया।
- आनंद विहार गरीब रथ को पहले बुधवार शाम 4:55 की जगह सुबह 3 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया, फिर इसे बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
कोहरे की मार - फोटो : ani
अन्य ट्रेन जो घंटों लेट रवाना हुई
नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, पूर्वा, नई दिल्ली-मनदुदिया, गोवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, महामना, शिवगंगा, हावाड़ा राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, राजेंद्र नगर राजधानी, सियालदाह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, कानपुर शताब्दी, महानंदा, विक्रमशीला, शान-ए-पंजाब।
विज्ञापन

8 of 8
कोहरे की मार - फोटो : अमर उजाला
घंटों लेट चलने वाली ट्रेन
पटना राजधानी 21 घंटे, वैशाली 19 घंटे, लिच्छवी 25 घंटे, बिहार संपर्क क्रांति 18 घंटे लेट, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी 17 घंटे लेट, शिवगंगा 27 घंटे लेट चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें