यमुना बाजार में छत पर आशियाना
बुधवार को यमुना बाजार में पानी भरा था। तेज बहाव के बीच नदी की तरफ जाने से लोग बचते रहे। कई लोगों ने अपनी छत पर आशियाना बना रखा था। दिलचस्प यह कि यमुना बाजार में राधा और कृष्ण के मंदिर से होकर यमुना नदी गुजर रही थी। दूसरी तरफ, तिब्बती मार्केट मोनेस्ट्री में भी बुधवार सुबह पानी भर गया। इससे लगातार दूसरे दिन बाजार बंद रहा। स्थानीय कारोबारी पानी का इंतजार करते दिखे। यमुना खादर इलाके में पानी ज्यादा अंदर तक नहीं आया। लिहाजा लोगों को अपना इलाका छोड़ना नागवार गुजरा। लोग खादर में ही जमे हुए थे।