फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयरः दिल्ली की इन पांच पॉकेट फ्रेंडली जगहों पर कर सकते हैं नए साल की पार्टी

Fri, 30 Dec 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन पांच जगहों पर कर सकते हैं साल के आख‌िरी द‌िन पार्टी - फोटो : अमर उजाला
2016 बीत रहा है और 2017 के आगाज में बस दो द‌िन बचे हैं। ऐसे में हर कोई 31 दिसंबर की पार्टी के लिए कहीं न कहीं जाने का प्लान तो करता ही है। पार्टियों की बात करें तो दिल्ली एक ऐसा शहर जो अपनी नाइट पार्टीज में होने वाली रौनकों के लिए बहुत मशहूर है। बात अगर न्यू ईयर पार्टी की हो तो फिर दिल्ली के कहने ही क्या। आप खाने-पीने के शौकीन हैं और अभी तक न्यू ईयर इव पार्टी की प्लानिंग नहीं की है। तो हम आपको ऐसी पांच बेहतरीन और पॉकेट फ्रेंडली जगह बताते हैं जहां आप बिता सकते हैं अपनी 31 दिसंबर की शाम। इन जगहों पर अपने पसंद के मुताबिक खा-पी सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन सी हैं वो 5 जगहें जहां आप कर सकते हैं नए साल में पार्टी-
विज्ञापन

2 of 6
इन पांच जगहों पर कर सकते हैं साल के आख‌िरी द‌िन पार्टी - फोटो : अमर उजाला
मॉलिक्यूल एयर बार- यह द‌िल्ली-एनसीआर की एक ऐसी जगह है जहां साइंस को आपकी लाइफ में उतारा जाता है। इस जगह की बनावट से लेकर सबकुछ बहुत ही साइंटिफिक है। यहां आपको विदेशों में मशहूर कई तरह की ड्रिंक्स और खाने के ऑप्शन मिल जाएंगे। गुड़गांव के सेक्टर 29 में यह बार स्थित है। लेकिन एक बात जो गौर करने वाली है वो ये क‌ि यहां जाने के लिए आपको पहले से रिजर्वेशन कराना होगा। प्रति व्यक्ति खर्च 2500 रुपए का आता है। लेकिन अगर आप अपना रिजर्वेशन कैंसिल करवाते हैं तो कोई पैसा वापस नहीं मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
इन पांच जगहों पर कर सकते हैं साल के आख‌िरी द‌िन पार्टी - फोटो : अमर उजाला
फियो कंट्री किचन एंड बार- साकेत में बने फियो कंट्री किचन एंड बार में नए साल के मद्देनजर कई खास इंतजाम किए जाते हैं। बता दें कि यहां पार्टी रात 8 बजे से ही शुरु हो जाती है जो देर रात तक चलती है। लजीज खाने, संगीत और ड्रिंक्स के लिए आप बेझ‌िझक यहां जा सकते हैं। यहां एंट्री लेने के लिए आपको 5000 रुपए चुकाने होंगे।

4 of 6
इन पांच जगहों पर कर सकते हैं साल के आख‌िरी द‌िन पार्टी - फोटो : अमर उजाला
जेरुको- दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में बना जेरुको आपकी ड्रन्च पार्टी के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। जेरुको आपको पूरी रात बेहतरीन संगीत के साथ पार्टी करने का मौका देगा। आपके पॉकेट के ह‌िसाब से बेहद किफायती जेरुको में कपल एंट्री की कीमत महज 2500 रुपए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इन पांच जगहों पर कर सकते हैं साल के आख‌िरी द‌िन पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पियानो मैन- सफदरजंग इंक्लेव में बना पियानो मैन द‌िल्ली का अपने आप बेहद अलग आर्टिस्टिक जैज बार है। यहां 31 दिसंबर को आपको बिल्लियों का डांस देखने को मिलेगा जो इस दिन की स्पेशल प्रेजेंटेशन है। यहां प्रति व्यक्ति ड्रिंक्स और खाने की कीमत 3500 रुपए आती है। यह पूरे दिन खुला रहने वाला बार है जहां आप कभी भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन पांच जगहों पर कर सकते हैं साल के आख‌िरी द‌िन पार्टी - फोटो : अमर उजाला
हौज खास सोशल- हौज खास विलेज में बने हौज खास सोशल में कपल एंट्री फीस 4000 रुपए है। यहां आपके लिए साउंड अवतार और रोहन कले अपनी परफॉर्म करेंगे। लेकिन अगर आपने यहां पहुंचने में देरी की तो आप जाम में भी फंस सकते हैं तो बेहतर होगा कि जल्द ही निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें