फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा अनोखा रेस्त्रां जहां खाने के नहीं बल्कि बिताए गए समय के पैसे लगते हैं

Fri, 30 Dec 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
people & co. - फोटो : people & co.
किसे नहीं अच्छा लगता कि वो भूखा हो और पैसे कम होने पर भी उसे अच्छा खाना खाने को मिले वो भी बेहतरीन जगह पर। और अगर आपको पता चले कि दिल्ली के पास साइबर सिटी या‌नी गुड़गांव में ही एक ऐसा रेस्त्रां है जहां खाने के पैसे नहीं लगते तो ये खबर सुनकर आप जरूर उछल पड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
people & co. - फोटो : people & co.
जी हां गुरुग्राम में है एक ऐसा रेस्त्रां जहां आपको खाने नहीं बल्कि यहां बिताए गए समय के लिए पैसे देने होते हैं। हालांकि इसमें भी एक शर्त है। इस खास रेस्त्रां का नाम पीपल एंड कंपनी है।
विज्ञापन

3 of 8
people & co. - फोटो : people & co.
इस रेस्त्रां में हर सोमवार और मंगलवार आने वालों के लिए एक स्पेशल डील होती है। इसके अनुसार कोई भी आए खाए जो जी चाहे खाए लेकिन पैसे खाई गई आइटम के हिसाब से नहीं, खाने में कितना समय लगा उसके अनुसार देना होगा।

4 of 8
people & co. - फोटो : people & co.
अब आप सोच रहे होंगे कि कितने देर के कितने पैसे लगेंगे तो हम बता दें कि यहां आकर आपको हर मिनट के 15 रुपए देने होंगे। यानी अगर आप यहां एक घंटे बिताते हैं तो कुल हुए 60 मिनट। यानी आपका बिल हुआ 900 रुपए। इस तरह से यहां बिताए गए हर मिनट के पैसे देने होंगे ना‌ कि खाने के।
विज्ञापन

5 of 8
people & co. - फोटो : people & co.
यहां के मेन्यू में आपको स्नैक्स में डिमसम जैसी चीजें मिल जाएंगी। वहीं मेन मेन्यू में पिज्जा, पास्ता, रिसोटो और कई अन्य मुंह में पानी ला देने वाले आइटम्स।
विज्ञापन

6 of 8
people & co. - फोटो : people & co.
वैसे आपको बता दें कि इस रेस्त्रां की सिर्फ यही खासियत नहीं है। यह अपनी तरह का एक अलग ही रेस्त्रां है जो तीन भागों में बंटा है।
विज्ञापन

7 of 8
people & co. - फोटो : अमर उजाला
जहां आपको खाने के ‌साथ ही बार का मजा और स्टैंडअप कॉमेडी कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। यानी रेस्त्रां है खाने पीने और हंसने का जबरदस्त कांब‌िनेशन
विज्ञापन

8 of 8
people & co. - फोटो : people & co.
बता दें कि इस रेस्त्रां के जो शेफ हैं वो अपने इच्छा से खाने बनाते हैं ना क‌ि एक सेट मेन्यू पर। यहां आकर आपको शेफ के बनाए मेन्यू को ही ऑर्डर करना होगा। हर रोज यहां का मेन्यू कुछ अलग ही होता है। तो क्या आप नए साल की शाम यहां ब‌िताने की सोच रहे हैं... अगर हां तो देर क‌िस बात क‌ी है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें