पूरे गांव में पसरा मातमी सन्नाटा और रह-रह कर आती हैं सिर्फ महिलाओं के चीखने की आवाजें गूंज रही थी। ये माहौल दिल्ली से सटे फरीदाबाद के गांव पलवली में रविवार की उस खूनी रात का है जहां कुल 20 मिनट में पांच लाशें बिछा दी गई। ऐसा दर्दनाक हादसा कि जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े कर हो गए।
विज्ञापन
2 of 8
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को 9:15 से लेकर 9:40 के बीच का समय हो रहा था। रात का अंधेरा पसरा था तभी तलवारों और बंदूकों से लैस करीब 20 लोग फायरिंग करते हुए गली में घुसे और सबसे पहले एक घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही वो घर में घुस गए और सामने दिखे तीन मर्दों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
कातिलों की प्यास इससे भी नहीं बुझी तो बाहर निकलते ही उन्होंने बगल वाले घर पर धावा बोल दिया और जो भी सामने आया उस पर टूट पड़े। इस तरह से बारी बारी से वो परिवार के निहत्थे मर्दों को खीचते रहे और उन्हें निशाना बनाते गए। हमलावरो ने एक ही परिवार के नौ लोगों को गोली मारी जिसमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है जो अस्पताल में भर्ती हैं।
गांववालों को कहना है कि हमलावरों के हाथ में लाइसेंसी बंदूक के अवैध असलहे तलवार सरिया और लाठियां भी थीं।
4 of 8
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
इस खूनी खेल को कितनी बेरहमी से अंजाम दिया गया उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलवली गांव की ये गली खून से रंग गई है। एक के बाद एक बसे चार परिवारों के घर के बाहर रविवार को फैला खून सुबह होते-होते जम गया और पपड़ी बनकर उखडने लगा।
आमतौर पर हमला करने के बाद घायल व्यक्ति भागने की कोशिश करता है लेकिन इस गली में फैले खून के धब्बे बता रहे हैं कि हमलावरों ने न सिर्फ बेरहमी से उन्हें मारा बल्कि तब तक उन्हें पकड़े रखा जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 8
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
गांववलों को कहना है कि हमला पूरी तरह सोच समझकर और साजिशन किया गया क्योंकि एक दूसरे से सटे चार घरों पर रात में उस वक्त हमला किया गया जब उन्हें पता था कि घर के सारे सदस्य मौजूद हैं। साथ ही हमलावरों ने खटखटा कर दरवाजा खुलवाया और एक-एक कर मर्दों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
6 of 8
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
अब इस खानदान के ज्यादातार पुरुष या तो मार दिए गए हैं या अस्पताल में घायल पड़े हैं। घटना से सकते में आए गांववालों का कहना है कि इस गांव में ज्यादातर परिवार एक जाति के हैं और यहां इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। गांववालों को दुख है कि इस खूनी खेल ने इस खुशहाल गांव को हमेशा के लिए उजाड़ बना दिया और आपस में ऐसी दरार पैदा कर दी है जिसे भरना शायद अब बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
7 of 8
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को गोलियों की आवाज के बाद से मौत का सन्नाटा पसरा हुआ है। रह रहकर महिलां व बच्चों की चीखने व चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ती है। छावनी में बदल चुके गांव में चोरों ओर पुलिस की गाडिय़ां व चहलकदमी ही दिखाई पड़ रही है।
गौरतलब है कि घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पक्ष की तरफ से 17 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दिल्ली ,चंडीगढ़,व अन्य जिलों में भेजी गई है, आरोपियों में दो हरियाणा पुलिस के जवान बताये जा रहे हैं। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP भूपेंदर की निगरानी में SIT का गठन कर जाँच शुरू कर दी गई है। लेकिन घटना के बाद से गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।