फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

विज्ञापन
1 of 10
सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सोमवार को ग्राहकों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा। सप्ताह के पहले दिन ही लोगों को भारी निराशा का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

2 of 10
हड़ताल के कारण नोएडा में हड़ताल से नोएडा व ग्रेनो के करीब 7000 उद्योग प्रभावित रहे। आम दिनों में उद्योगों का बैंक से करीब चार हजार करोड़ का लेनदेन होता है जो पहले दिन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

3 of 10
फरीदाबाद में हड़ताल के चलते करीब 700 करोड़ रुपये का लेन-देन नहीं हो सका। सरकारी बैंकों की करीब सवा सौ शाखाओं के बंद रहने से चेक डिब्बों में पड़े रहे। बैंकों के शटर और चैनलों पर दो दिन की हड़ताल की सूचना थी।

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

4 of 10
गुड़गांव में हड़ताल की मार करीब 8000 करोड़ रुपये के कारोबार पर पड़ी। यहां हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने किया है। हरियाणा इंप्लाइज बैंक फेडरेशन के बैनर तले जिले के बैंककर्मी सड़क पर उतर चुके हैं।
विज्ञापन

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

5 of 10
ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ाने संबंधी मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा में भी सभी सार्वजनिक बैंकों में ताला लटका रहा। जिला कोषाधिकारी निजलिंग्प्पा ने बताया कि बैंक में हड़ताल के कारण करोड़ो रुपए का सरकारी राजस्व जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

6 of 10
सरकारी बैंकों की हड़ताल की वजह से सभी प्राइवेट बैंकों का भी क्लीयरिंग रुक गया। इस वजह से उनको भी नुकसान हो गया। इस बाबत पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अवनीश कौशिक ने बताया कि, सभी प्राइवेट बैंकों का क्लीयरिंग रुक गया।
विज्ञापन

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

7 of 10
इसके साथ ही लोगों को मंगलवार को भी बैंकों की हड़ताल की खबर मिलने पर पैसे के लेन-देन की चिंता सता रही है। पैसे की जरूरत एटीएम से पूरी नहीं होने पर पूरे दिल्ली एनसीआर में त्राहि-त्राहि म‌च गई है।

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

8 of 10
हड़ताल का सबसे अधिक असर एटीएम पर पड़े हैं। दरअसल, हड़ताल की जानकारी होते ही लोग एटीएम से पैसा निकालने में जुट गए। देखते ही देखते सोमवार शाम तक एटीएम खाली हो गये।

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

9 of 10
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मियों ने नीलम-बाटा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से नीलम, बीके चौक होते हुए रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने डेढ़ साल से लंबित वेतन समझौते को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

हड़ताल से चरमरा गई दिल्ली-एनसीआर की बैंकिंग

10 of 10
करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस वजह से करीब 10 करोड़ चेक की क्लीयरिंग नहीं हो पाई और 7.40 लाख करोड़ रुपये की क्लीयरिंग अटक गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें