फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकाले जाने पर नाराज कर्मचारियों ने हाईवे पर लगाया जाम, जमकर किया हंगामा

Sun, 28 May 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
protest
निजी कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने शनिवार सुबह एनएच-24 पर जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची विजय नगर और इंदिरापुरम पुलिस पर जाम लगा रहे लोगों ने पत्थर फेंके। गाजियाबाद पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें हाईवे से खदेड़ा। हंगामे के दौरान नोएडा सेक्टर-62 कट से विजय नगर तक करीब घंटे भर जाम लगा रहा। 

नोएडा पुलिस के अनुसार कंपनी कर्मचारियों और प्रबंधन में समझौता हो गया है। फिलहाल कंपनी में काम बंद करा दिया गया है। सोमवार को कंपनी फिर खुलेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
protest
सेक्टर-63 स्थित ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड कंपनी रेडीमेड कपड़ों का एक्सपोर्ट करती है। कंपनी में काम करने वालों की तादाद हजारों में है जिसमें महिलाओं की संख्या काफी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बारी-बारी से निकाला जा रहा है। कंपनी ठेकेदारी प्रथा को लाना चाहती है ताकि कम सैलरी में कर्मचारियों से ज्यादा काम लिया जा सके। कर्मचारियों ने प्रबंधकों पर मानसिक और शारीरिक तौर पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
protest
शनिवार सुबह करीब 10 बजे कंपनी से निकाले गए कर्मचारी एनएच-24 पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हंगामे की सूचना पर विजय नगर और इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को सड़क से हटाया।

4 of 5
protest
एचएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
protest
वहीं एसपी सिटी अरुण कुमार के अनुसार फिलहाल कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया है और कंपनी के कर्मचारियों को घर भेज कर कंपनी में कामकाज बंद करा दिया गया। कंपनी सोमवार को दोबारा खुलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें