दिल्ली की स्कूल मीनार बिल्डिंग में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। बिल्डिंग दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मौजूद है। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं मिली है।