फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते धधक उठी स्कूली बस, टीचर की सूझबूझ से बची 45 बच्चों की जान

Wed, 03 May 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 स्थित आशियाना ग्रीन चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर एक स्कूल बस में सीएनजी पाइप लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते बस का अगला हिस्सा आग की लपटों से घिर गया।
विज्ञापन

2 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
बस में मौजूद स्टॉफ व बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बस के शीशे तोड़कर 45 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

3 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
वैशाली सेक्टर-1 स्थित फादर एग्नेल स्कूल की बस मंगलवार दोपहर तकरीबन 1:45 बजे छुट्टी के बाद 60 बच्चों को लेकर इंदिरापुरम जा रही थी। कुछ बच्चों को रास्ते में उतारने के बाद बस अहिंसाखंड -2 स्थित आशियाना ग्रीन चौराहे के पास पहुंची।

4 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
तभी एकाएक इंजन से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझता, तब तक बस का अगला हिस्सा आग की लपटों से घिर गया। चालक ने बस से कूद कर जान बचाई। बस के अंदर मौजूद टीचर शिवानी व परिचालक अजय शोर मचाते हुए बच्चों को बस से नीचे उतारने में जुट गए।
विज्ञापन

5 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर आनन-फानन में खिड़की के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों के बाहर निकलते ही बस पूरी तरह धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन

6 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सूचना मिलते ही तकरीबन 15 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, फायर ब्रिगेड के एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि सीएनजी लीक होने से बस में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही साहिबाबाद से एक और वैशाली से दो गाड़ियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

7 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
टीचर की सूझबूझ से बची बच्चों की जान
घटना के दौरान एसपीएस हाइट्स निवासी टीचर शिवानी जैन बस में ही थी। बस में आग लगने के बाद उन्होंने सूझबूझ के साथ काम लिया और बच्चों को सीढ़ियों के पास बुलाकर एक-एक कर नीचे उतारना शुरू किया।

8 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। इसके बाद सभी बच्चों की जान बचा सकी। इस दौरान टीचर का मोबाइल भी कहीं गिर गया। उनके हाथ में भी मामूली खरोंचे आईं। बच्चों के माता-पिता सूचना पर उन्हें लेने घटनास्थल पर ही पहुंचे और शिवानी का धन्यवाद किया।

9 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
स्कूल बस में कंडक्टर द्वारा रखे गए पांच किलो के सिलेंडर में यदि आग लगती तो बच्चों की जान जा सकती थी। गनीमत रही कि समय रहते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया।

10 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
वहीं जब इस बात का अभिभावकों को पता चला तो उनकी बस स्कूल में लगाने वाले ठेकेदार से खूब नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस और आसपास के लोगों अभिभावकों समझाकर शांत कराया। अहिंसाखंड दो स्थित चौराहे पर सीएनजी लीक होने से बस में मंगलवार दोपहर आग लगते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। बताया गया है बस में कंडक्टर ने खाने बनाने के लिए किचन के सारे सामान के साथ ड्राइवर की सीट के पीछे एक पांच किलो का घरेलू गैस सिलेंडर भी रखा था।

11 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। यदि थोड़ी देर हुई होती तो आग लगने से सिलेंडर फट सकता था। जब इस बात का अभिभावकों का पता चला तो उनकी स्कूल में बस लगाने वाले ठेकेदार से जमकर नोकझोंक हुई। एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि बस से एक पांच किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुआ था। उसमें गैस थी।

12 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
बस में ही जल गए बच्चों के बैग
बस में आग लगने के दौरान आनन फानन में सभी बच्चों को बस से नीचे उतारा गया। इस दौरान बस में सभी बच्चों के बैग और शिक्षिका शिवानी का पर्स और मोबाइल जल गए। आग बुझने के बाद कुछ अभिभावक और आसपास रहने वाले बच्चे अपने स्कूल बैग को तलाशने के लिए मौके पर आए, लेकिन सब जलकर राख हो गया था।

13 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
अहिंसाखंड दो में सीएनजी लीक होने से बस में लगी आग देखकर बच्चे कांप गए। बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार शिक्षिका, कंडक्टर और दुकानदार ने बहादुरी दिखाकर बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। बस में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चे थे। जैसे ही बस में आग लगने की सूचना बच्चों के परिजनों को मिली वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

14 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद बस में करीब 60 बच्चे बैठे। इनमें से करीब 15 बच्चे रास्ते में उतर गए। वह ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठा था। बस के अहिंसाखंड दो के चौराहे पर पहुंचते ही अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बच्चे चीखने चिल्लाने लगे।

15 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
बस में टीचर शिवानी और कंडक्टर अजय ने पास के नारियल वाले अंकल की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद शिवानी मैडम ने किसी अंकल के फोन से स्कूल में बस में आग लगने की सूचना दी। बस स्टॉप पर खड़े कुछ बच्चों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इस पर कोई परिजन अपने दफ्तर से तो कोई घर से भागकर घटनास्थल पर पहुंचा। यहां बच्चों को सकुशल देख उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन

16 of 16
fire in bus - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार का हुआ 50 हजार का नुकसान    
करीब 10 साल से अहिंसाखंड चौराहे पर नारियल पानी बचने वाले वरेली निवासी वासीब इंसानियत की मिसाल पेश की है।  उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को बसों से निकला। इस दौरान उनकी दुकान में रखे तरबूज और नारियल जल गए। उनका कहना था कि सोमवार को ही 50 हजार रुपये का माल लाए थे। आग से सारा माल जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें