दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार देर रात आईपीएल मैच के दौरान तेज आवाज के बाद उठे धुंए से हड़कंप मच गया। (सभी फोटोः जी पॉल/अमर उजाला) तेजी से उठे धुएं को देखकर लोगों ने समझा कोई आग लगी है। धुंआ देखकर थोड़ी देर के लिए मैच को भी रोक दिया गया। हालांकि इस दौरान खिलाड़ी मैदान में खड़े रहे। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के गेट नंबर छह और सात के बीच स्टेडियम के पिछले हिस्से में एक तेज आवाज हुई। दर्शकों के साथ खिलाड़ियों की नजर भी उधर चली गई।