दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी स्थित सेंटल बैंक के एटीएम में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। (सभी फोटो: अनिल कुमार, अमर उजाला) आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में ही एटीएम मशीन खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची। आग लगने के पीछे वजह अभी नही पता चल पाई है। आग लगने से मशीन में रखा सारा पैसा भी जलकर राख हो गया।