फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः LED बल्ब बनाने वाली कंपनी में लगी आग, हादसे में कंपनी के मालिक समेत 6 कर्मचारियों की मौत

Thu, 20 Apr 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
fire - फोटो : राजन राय/अम‌ित स‌िंह, अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-11 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लगने से बुधवार को महिला अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से महिला अधिकारी समेत चार लोगों की पहचान उनकी अंगूठी और कड़े आदि से कर ली गई। बुरी तरह जलने से दो शव की पहचान नहीं हो सकी है।(सभी फोटोः राजन राय/अम‌ित स‌िंह, नोएडा अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
fire - फोटो : राजन राय/अम‌ित स‌िंह, अमर उजाला
कंपनी के एक मालिक भी चौथी मंजिल पर फंस गए थे। हादसे के बाद से वह नहीं मिल रहे। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाकी दो शवों में से एक मालिक का भी हो सकता है। वहीं, कंपनी के एक कर्मचारी का चौथी मंजिल से कूदने की वजह से रीढ़ की हड्डी व पैर टूट गया है।
विज्ञापन

3 of 9
fire - फोटो : राजन राय/अम‌ित स‌िंह, अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, एफ-55 स्थित एक्सेल ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बेसमेंट के अलावा चार मंजिला कंपनी में लगभग 50 अधिकारी व कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी में तीन पार्टनर प्रतीक लॉरियल सेक्टर-120 निवासी संजय दास, सनवर्ल्ड वनालिका सेक्टर-107 निवासी राजेश पोट्टी और रोहिणी दिल्ली निवासी महबूब अख्तर हैं।

4 of 9
fire - फोटो : राजन राय/अम‌ित स‌िंह, अमर उजाला
कंपनी चाइना से सीएफएल, एलईडी बल्ब और स्विच पैनल आदि मंगाकर देश में आपूर्ति करती है। ये कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस है और यहीं पर पैकिंग भी होती है। इसके लिए कंपनी के बेसमेंट से लेकर हर तल पर काफी मात्रा में गत्ता और पैकिंग व इलेक्ट्रानिक सामान में प्रयोग होने वाला प्लास्टिक रखा था। बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

5 of 9
fire - फोटो : राजन राय/अम‌ित स‌िंह, अमर उजाला
लंच में आग लगने से कंपनी के काफी कर्मचारी बाहर थे। अंदर लगभग 15-20 लोग ही मौजूद थे। इनमें कंपनी के एक मालिक संजय दास और एचआर की महिला अधिकारी जसमीत कौर भी थे। आग लगने पर कुछ कर्मचारी बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारियों को पीछे मौजूद कंपनी के लोगों ने चौथी मंजिल पर रस्सा डालकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

6 of 9
fire - फोटो : राजन राय/अम‌ित स‌िंह, अमर उजाला
अंगूठी, कड़े से की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों में मूलरूप से चंडीगढ़ निवासी व कंपनी की एचआर जसमीत कौर निवासी मयूर विहार और विवेक कोचर के शव की पहचान कर ली गई है। कन्हैया नगर दिल्ली निवासी कंपनी प्रबंधक इंद्रप्रताप सिंह (42) की शिनाख्त उनके साले ने अंगूठी से की।
विज्ञापन

7 of 9
noida fire
कंपनी सुपरवाइजर कन्नूखेड़ा शामली निवासी परीक्षित शर्मा (27) के परिजनों ने भी पहचान कलाई में पहने कड़े से की। 15 दिन पहले ही परीक्षित के एक पुत्र की भी मौत हो गई थी।

8 of 9
noida fire
दो हाईड्रोलिक प्लेटफार्म बुलाए
मौके पर जिले की सभी दमकल गाड़ियों और 32 व 42 मीटर के दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को बुलाया गया। गाजियाबाद से अग्निशमन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमन शर्मा, गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) एआर शर्मा और हापुड़ के सीएफओ अनिमेष सिंह समेत नोएडा के पांच फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) ने छह घंटे से ज्यादा देरी तक आग को काबू करने का प्रयास किया। आग बुझने पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके लिए नोएडा के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों को फोर्स के साथ लगाया गया। राहत व बचाव कार्य के दौरान चौथी मंजिल से एक महिला व पांच पुरुषों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन

9 of 9
noida fire
पूरी बिल्डिंग की गहनता से जांच हो रही : एसएसपी
आग काफी भयावह थी। कंपनी को गोदाम के तौर पर भी प्रयोग किया जा रहा था। इस वजह से आग बहुत जल्दी बेकाबू हो गई। बरामद किए गए शवों की शिनाख्त कर पाना बहुत मुश्किल है। परिजन ने चार लोगों की पहचान की है। सभी शवों के डीएनए नमूने भी लिए जा रहे हैं। पूरी बिल्डिंग के एक-एक हिस्से की गहनता से जांच की जाएगी। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।- धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें