अजान के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग से शुरु हुआ सोनू निगम के ट्वीट के विवाद ने आज उस समय बड़ा रूप ले लिया जब एक मौलवी के फतवा जारी करने के बाद सोनू ने खुद ही अपना सिर मुंडा लिया। इसके बाद से तो लगातार सोशल मीडिया पर सोनू टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं। एक बड़ा वर्ग है जो सोनू का सपोर्ट कर रहा है। इसमें सबसे आगे नाम कुमार विश्वास का है। देखिए किस अंदाज में विश्वास ने उन्हें सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
2 of 5
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे कुमार विश्वास
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार विश्वास लगातार अपनी शायरी के जरिए सोनू निगम को सपोर्ट कर रहे हैं। अपने आखिरी ट्वीट में तो विश्वास ने बड़े ही मजेदार तरीके से सोनू के इस बड़े कदम को सपोर्ट किया है। विश्वास ने लिखा है, आपके सच्चे दिल का कोई "बाल" भी बाँका नहीं कर सकता दोस्त @sonunigam ख़ुद की ज़ुल्फ़ें गिरा कर नफ़रत का मुडंन करा ही दिया❤
#SonuNigam
आपके सच्चे दिल का कोई "बाल" भी बाँका नहीं कर सकता दोस्त @sonunigam ख़ुद की ज़ुल्फ़ें गिरा कर नफ़रत का मुडंन करा ही दिया❤️👍#SonuNigam
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 19, 2017
वहीं एक और ट्वीट में विश्वास बोले-
अपने सर इक बला तो लेनी थी,
मैं ने वो ज़ुल्फ़ अपने सर ली है.👍❤️
(जौन एलिया) #SonuNigam
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 19, 2017
विज्ञापन
3 of 5
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे कुमार विश्वास
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक और ट्वीट में उन्होंने कुछ इस तरह लिखा-
शुक्र है बाँध लिया अपने खुले बालों को
तुम ने शीराज़ा-ए-आलम को बिखरने न दिया.@sonunigam 👍👏👏
(जलील मानिकपूरी) #SonuNigam
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 19, 2017
4 of 5
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे कुमार विश्वास
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम के अजान वाले ट्वीट पर हुए बवाल के बाद विश्वास ने किया ये ट्वीट-
समस्या-:भूख,बेरोज़गारी,शिक्षा,स्वास्थ्य,कुपोषण,असमानता,सुरक्षा,अनंत.
चर्चा-:गाय,गधा,अजान,मंदिर-मस्जिद,योगी-मोदी-अरविंद-राहुल.#WeTheNation 🙏
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 19, 2017
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे कुमार विश्वास
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार विश्वास ने इसी संबंध में एक ट्वीट को रीट्वीट भी किया-
@DrKumarVishwas @sonunigam हम लोग मोहब्बत वाले हैं
तुम ख़ंजर क्यूँ लहराते हो
मत क़त्ल करो आवाज़ों को
इस शहर में नग़्मे बहने दो
बस्ती में हमें भी रहने दो
- फ़राज़
— pramila (@pramila2710) April 19, 2017