फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: जामिया नगर, लाजपत नगर और नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, 80 ई-रिक्शा, 10 कारें और तीन दोपहिया वाहन खाक

Wed, 08 Jun 2022 11:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जामिया नगर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में आग लगने से जहां करीब 100 वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं हमेशा भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले लाजपत नगर की इमारत में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने इमारत से करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला
पारे के चढ़ते तेवरों के बीच राजधानी में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो गया है। मंगलवार रात और बुधवार दिन में तीन अलग-अलग जगह आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं सामने आईं।

जामिया नगर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में आग लगने से जहां करीब 100 वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं हमेशा भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले लाजपत नगर की इमारत में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने इमारत से करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तीसरा हादसा मंगलवार देर रात नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के दफ्तर में हुआ। यहां दो कमरों में आग लग गई, जिसकी वजह से काफी सामान जलकर खाक हो गया। तीनों ही हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला

हादसा नंबर-1

नॉर्थ ब्लॉक में गृहमंत्रालय के दफ्तर में लगी आग...
समय: मंगलवार रात-12.18
पहला हादसा मंगलवार देर रात नॉर्थ ब्लॉक की पहली मंजिल पर हुआ। यहां गृह मंत्रालय का दफ्तर है। यहां कमरा नंबर-82ए और 82बी में अचानक आग लग गई। आग की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। देर रात करीब 1.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग टेलिफोन एक्सचेंज से लगी थी जो कमरे में पहुंच गई। आग से कमरे में रखे कागजात, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। नई दिल्ली जिला पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला

हादसा नंबर-2

जामिया नगर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में लगी आग...
समय: बुधवार सुबह-05.01
जामिया नगर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में बुधवार सुबह आग लग गई। तड़के करीब 5.01 बजे पुलिस के अलावा दमकल विभाग को सूचना मिली कि मेट्रो पार्किंग तिकोना पार्क में आग लगी है। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग मुख्य पार्किंग से अलग एक हिस्से को एक कवर्ड कर बनाई गई ई-रिक्शा की पार्किंग में लगी थी।

4 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला
यहां मेट्रो फीडर ई-रिक्शा को पार्क किया जाता था। आग के समय यहां करीब 30 नए और 50 पुराने ई-रिक्शा मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे करीब 25 से 30 फुट ऊंची-ऊंची उठने लगी। इस बीच ई-रिक्शा में लगी बैटरी भी फटने की आवाजें आने लगी।

गनीमत यह रही कि आग लगने के समय सड़क पर लोगों की मूवमेंट कम थी। आग की वजह से वहां मुख्य पार्किंग में खड़ी दस कारें तीन दोपहिया व अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। दमकल कर्मियों ने किसी तरह 7.40 बजे आग पर काबू पाया। चूंकि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने की खबर जैसे ही इलाके में फैली लोग मेट्रो स्टेशन में खड़ी अपनी कारों को निकालने के लिए भागे। कुछ लोगों ने अपनी कारें निकाल भी लीं। पार्किंग में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। जामिया नगर थाना पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

5 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला

हादसा नंबर-3

लाजपत नगर में टला बड़ा हादसा, आग लगने के बाद 80 को सुरक्षित बचाया गया...
समय: बुधवार दोपहर 2.54 बजे

दक्षिण दिल्ली के अतिव्यस्त रहने वाले लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में बुधवार दोपहर एक इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग व पुलिस को खबर मिली कि यहां एक्सिस बैंक में आग लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग बेसमेंट में लगे बिजली के पैनल में लगी थी। इसकी वजह से इमारत में धुंआ भर गया।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उनकी हाईड्रोलिक गाड़ी ने बिल्डिंग के शीशे तोड़कर करीब 80 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। सभी आग धुंआ भरने की वजह से इमारत की छत पर चले गए थे। इसके अलावा कुछ लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। गर्ग ने बताया कि इमारत के पास फायर की एनओसी भी नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2.54 बजे सूचना मिली कि लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट स्थित इमारत में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक्सिस बैंक का दफ्तर था। इसके अलावा पहली और दूसरी मंजिल पर एक ही कंपनी का दफ्तर है। तीसरी मंजिल पर इसी दफ्तर के लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने के समय इमारत में 100 से अधिक लोग मौजूद थे। बेसमेंट में जीने के ठीक साथ बिजली का पैनल लगा था। आग लगते ही वहां धुंआ भर गया। इमारत में आने-जाने का एक ही जीना था। जीने पर धुंआ भरा तो लोग छत की ओर भागे। अतुल गर्ग ने बताया चूंकि आग बेसमेंट थी, इसलिए ऊपर नहीं पहुंच पाई। ट्रैफिक भी कम मिला, जिसकी वजह से दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत पहुंच गई।
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली में आग - फोटो : अमर उजाला
करीब 4.00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। लोगों का कहना था कि यदि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें