फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई, पिता ने कहा तुम हर पल आओगी याद

Tue, 05 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 7
दिग्गजों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्तरां में हुए आतंकी हमले में मारी गईं 19 वर्षीय तारिषी जैन का शव सोमवार दोपहर को डीएलएफ फेस-1 स्थित सामुदायिक केंद्र पहुंचा, जहां पर उसके परिजन, रिश्तेदार व केंद्रीय मंत्री सहित तमाम लोगों ने अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन

2 of 7
दिग्गजों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग, प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर, हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन, गृह मंत्रालय के अधिकारी, ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा और फिरोजाबाद से कांग्रेस के सांसद रह चुके सिने अभिनेता राज बब्बर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
दिग्गजों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
तारिषी के पिता संजीव जैन के दोस्त अश्वनी पल्हा ने सामुदायिक केंद्र में शव रखने की व्यवस्था की थी। पैतृक गांव से भी कुछ लाग आए हुए थे।

4 of 7
दिग्गजों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
ढाका से दोपहर में तारिषी का शव दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से दोपहर करीब 1.38 बजे शव डीएलएफ के सामुदायिक केंद्र पहुंचा।
विज्ञापन

5 of 7
दिग्गजों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
जैन समाज की ओर से होने वाली क्रिया कर्म की प्रक्रिया के बाद शव को वहां से 3.48 बजे दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर स्थित शमशान घाट ले जाया गया, जहां पर उसके पिता की ओर से मुख अग्नि दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
दिग्गजों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ढाका के एक रेस्त्रां में दो दिन पहले हुए आतंकी हमले में तारिषी जैन की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिग्गजों ने दी तारिषी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाले संजीव जैन ने बेटी का दाह संस्कार भारत में करने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद भारत व बांग्लादेश सरकार की पहल पर शव भारत लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें