करीब छह साल पहले दिल्ली से अगवा हुआ लड़का सोनू, जिसे बाद में बांग्लादेश में पाया गया बृहस्पतिवार को वापस दिल्ली अपने परिवार के बीच लौट आया है। यहां वो अपने पिता के साथ आया। सोनू के पिता महमूद ने अपने बेटे के वापस दिल्ली आ जाने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का तहेदिल से धन्यवाद दिया। वापस आने के बाद सोनू अपने माता पिता के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिला।
विज्ञापन
2 of 8
सुषमा स्वराज से मिला सोनू
- फोटो : ani
सुषमा स्वराज ने सोनू को गले लगाया व उसके माता-पिता को बधाई दी। सोनू के पिता महमूद सुषमा स्वराज से मिलकर बोले कि मेरा बेटा घर वापस आ गया है, मैं बहुत खुश हूं। मैं आपको धन्यवाद देता हूं। बता दें कि 6 साल पहले दिल्ली से अगवा किया गया सोनू बांग्लादेश में मिला था, जो वहां एक शेल्टर होम में रह रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
सोनू लौटा दिल्ली
- फोटो : ani
मेहमूद बेटे को खोजने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताते हैं कि हर मुमकिन कोशिश कर ली गई थी। कौन सा ऐसा मंदिर या मजार नहीं था, जहां सोनू की सलामती और उसकी मिलने की दुआ नहीं मांगी गई। मई में ही पूरा परिवार मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। आखिर खुदा ने परिवार की सुनी और सोनू को उनके परिवार से मिला दिया। मेहमूद व मुमताज अपने बच्चे को मिलने को ईद का तोहफा बता रहे हैं। परिवार फरिश्ता बनकर आए जमाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहा है।
4 of 8
सोनू लौटा दिल्ली
- फोटो : ani
बॉलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान तो आपको याद ही होगी, जिसमें सलमान खान अपने माता-पिता से बिछड़ी एक बच्ची को लेकर भारत से पाकिस्तान जाते हैं। ठीक ऐसे ही बांग्लादेश का जमाल भी दिल्ली के सोनू (12) के लिए बजरंगी भाईजान बनकर भारत आया। काफी जद्दोजहद के बाद उसने सोनू के माता-पिता को दिल्ली के सीमापुरी इलाके से ढूंढ निकाला। करीब छह साल पूर्व सोनू को इलाके में पड़ोस में रहने वाली एक महिला अगवा कर बांग्लादेश ले गई थी। जमाल से बेटे का पता लगते ही माता-पिता की आंखें छलक गई और वह अपने लाल से मिलने को बेताब हो गए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी परिवार का पूरा साथ दिया। बच्चे और मां के डीएनए टेस्ट कराए गए जो मैच हो गया।
विज्ञापन
5 of 8
सोनू लौटा दिल्ली
- फोटो : ani
सोनू के माता-पिता अपने बच्चे के मिलने को ईद का तोहफा बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोनू को पूरा परिवार ए-103, ई-44 नई सीमापुरी में रहता है। घर में पिता मेहमूद, मां मुमताज उर्फ माधुरी, एक बड़ा भाई नोंटू (14), छोटा भाई मेहफूज (6) और बहन चांदनी (5) है। मेहमूद सीमापुरी स्थित मीना मार्केट में मोटर मैकेनिक है। 25 मई, 2010 को सीमापुरी में घर के बाहर से अचानक छह साल का सोनू गायब हो गया था। नोंटू जो उस समय आठ साल का था, उसने बताया कि एक महिला सोनू को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद परिवार ने सोनू को खूब ढूंढा। सीमापुरी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। छह साल से परिवार दर-दर की ठोंकरे खा रहा था, लेकिन सोनू का पता नहीं चला।
विज्ञापन
6 of 8
सोनू लौटा दिल्ली
- फोटो : ani
इसके बाद यह मामला डीआईयू में स्थानांतरित हो गया। इसी बीच पिछले माह की 17 मई को जमाल नामक एक बांग्लादेशी शख्स मेहमूद को ढूंढता हुआ मीना मार्केट, सीमापुरी पहुंचा। उसने बताया कि उसका बेटा बांग्लादेश के जेसोर जिले में है। रहीमा नामक महिला उसे अगवा कर बांग्लादेश ले गई थी। रहीमा ने जमाल को भी परेशान किया और वहां पर उसके खिलाफ पुलिस केस किया था।
विज्ञापन
7 of 8
सोनू लौटा दिल्ली
- फोटो : ani
रहीमा के घर जाने के दौरान सोनू ने जमाल को अपना पता बताकर माता-पिता से मिलने की इच्छा जताई थी। बस इसी वजह से जमाल सोनू के माता-पिता को ढूंढता भारत पहुंचा। मेहमूद ने बताया कि रहीमा उस समय उसके घर के पास ही रहती थी।
सोनू के इंतजार में एयरपोर्ट के बाहर खड़ा परिवार
- फोटो : ani
कुछ समय पूर्व मुमताज व रहीमा का झगड़ा हो गया था, शायद इसी लिए उसने सोनू को अगवा कर लिया। इधर, बेटे की खबर मिलते ही परिवार ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने मेहमूद व मुमताज को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने के लिए कहा।