दिल्ली के पांच सितारा होटल का एक ऐसा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसने एक बार फिर कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने का फैसला किया जबकि पीड़ित महिला ने पहले ही इसकी शिकायत पुलिस में की थी।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : ANI
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक पांच सितारा होटल में काम करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ का ये वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। होटल में काम करने वाली महिला के साथ होटल का सिक्योरिटी मैनेजर छेड़छाड़ करता है और उसकी साड़ी खिंचने की कोशिश करता है। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़िता का कहना है कि उसका विरोध करने के बावजूद मैनेजर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : ANI
महिला ने बताया है कि छेड़छाड़ के दौरान ही होटल का एक कर्मचारी वहां आ गया जिसके बाद मैनेजर ने उसे छोड़ा और मौका पाते ही पीड़िता वहां से निकल गई। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि उस दिन घर जाते हुए भी मैनेजर ने रास्ते में उसे अपनी कार में बिठाने की दो बार कोशिश की।
4 of 6
- फोटो : ANI
घर जाकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई जिसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। दोनों ने एक अगस्त को एयरपोर्ट थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ANI
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने मैनेजर पवन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता का कहना है कि मैनेजर लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। 29 जुलाई को उसने पीड़िता को अपने ऑफिस में बुलाया और उसकी साड़ी उतारने की कोशिश करने लगा।
इससे भी शर्मनाक ये है कि मामले के सामने आते ही होटल ने पीड़ित महिला को ही टर्मिनेट कर दिया और उस शख्स को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जिसने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने 17 अगस्त को कार्यवाही करते हुए आरोपी मैनेजर पवन को गिरफ्तार कर लिया है।