फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ लगाई फांसी, घरवालों को पता चल गया था दोनों के रिश्ते का सच

Fri, 18 Aug 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कल्याणपुरी इलाके में शादीशुदा प्रेमी युगल ने समाज के सामने अपना रिश्ता उजागर होने पर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त संजय (42) व महिला किरण (34) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस की मानें तो एक साथ काम करने की वजह से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों में संबंध बन गए। परिजनों व समाज के डर से दोनों ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, संजय परिवार के साथ खिचड़ीपुर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।

4 of 7
वहीं किरण भी अपने पति व दो बच्चों के साथ खिचड़ीपुर में ही रहती थी। संजय की खिचड़ीपुर के-ब्लॉक मेन मार्केट में दूसरी मंजिल पर छोटे ट्रांसफार्मर बनाने की दुकान है।
विज्ञापन

5 of 7
कुछ समय पूर्व किरण यहां काम करती थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया। इस बीच इनके बीच संबंध भी बन गए। इधर, दो दिन पूर्व संजय की पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो उसने विरोध कर संजय को छोड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन

6 of 7
इस बात से संजय परेशान हो गया। इधर दोनों के रिश्ते की कुछ और लोगों को जानकारी हो गई। बुधवार सुबह संजय अपनी दुकान पहुंचा। वहां किरण भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : erlc.com
कुछ देर बाद दोनों ने शटर गिरा दिया। इस बीच शाम के समय पड़ोसी दुकानदार घर जाने के लिए निकले तो उसने दोनों को फंदे से लटके देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें