जेवर के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर मारी गई छात्रा के पिता
की बृहस्पतिवार को दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सड़क
दुर्घटना में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों पर
कुचल कर हत्या करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। (सभी फोटोः ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
2 of 14
पीड़ित परिजनों ने ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों पर कुचल कर हत्या करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जेवर के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा के साथ गांव के कुछ लोगों ने 9 मई को घर में घुसकर गैंगरेप किया था।
विज्ञापन
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
3 of 14
इसके बाद आरोपियों ने केरोसिन डालकर उसे जलाकर मार दिया था। मामले में
ग्राम प्रधान के भतीजे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है
कि पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष की एक युवती ने तुगलपुर
में रहकर चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था और नॉलेज पार्क में
रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
4 of 14
इसमें गैंगरेप पीड़िता का भाई भी शामिल बताया गया था। पुलिस ने उसे 29 मई
से हिरासत में ले रखा था। बृहस्पतिवार को उसे पुलिस छोड़ने के लिए कह रही
थी। बेटे को छुड़ाने के लिए उसके पिता प्रकाश चंद चचेरे भाई घूरेलाल के साथ
बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर ग्रेटर नोएडा के लिए निकले थे।
विज्ञापन
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
5 of 14
रास्ते में एक कार ने रांग साइड से आकर बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें
दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रकाश चंद ने
दम तोड़ दिया जबकि घूरेलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
6 of 14
उन्होंने अभी पुलिस को बयान नहीं दिया है। परिजनों ने अस्पताल के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस
खंगालेगी कॉल डिटेलः पुलिस सबसे पहले ऐसी कॉल डिटेल निकालेगी, जिससे
आरोपियों पर फोन करने का आरोप लग रहा है। अगर मामला सही पाया जाएगा तो सब
पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
7 of 14
प्रकाश की पत्नी और बेटे रिंकू ने ग्राम प्रधान रोहित, चेतन, बालादेवी,
महेश, बिजेंद्र, बासी, पुनीत और उमेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप
है कि जिस समय प्रकाश और उसका चचेरा भाई बाइक पर चले थे, उसी समय आरोपियों
ने फोन पर किसी को बताया था कि वे चल दिए हैं। उन्हें आज खत्म कर दो।
पीड़ित भाई देवीचरण ने दनकौर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला
दर्ज कराया है।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
8 of 14
प्रकाश की पत्नी और बेटे रिंकू ने ग्राम प्रधान रोहित, चेतन, बालादेवी, महेश, बिजेंद्र, बासी, पुनीत और उमेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिस समय प्रकाश और उसका चचेरा भाई बाइक पर चले थे, उसी समय आरोपियों ने फोन पर किसी को बताया था कि वे चल दिए हैं। उन्हें आज खत्म कर दो। पीड़ित भाई देवीचरण ने दनकौर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
9 of 14
पीड़ित परिजनों ने कहा कि हत्या को सड़क हादसे का रूप देने का आरोपियों ने
पूरा प्रयास किया था। अगर गांव में आरोपियों की साजिश का पता न चलता तो वे
भी उसे हादसा ही समझते। रिंकू ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियों से ही
उनके परिवार के लोगों को पता चला है कि उसके पिता की हादसे में मौत नहीं
हुई बल्कि हत्या की गई है। हत्या के पीछे रेकी की गई थी।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
10 of 14
रिंकू का आरोप है कि जिस युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उसके पति (गांव के ही लड़के) ने फोन करके बहाने से बुलाया और जबरन घर ले गया। 29 मई को वहां से युवती उसे थाने ले गई। अगले ही दिन युवती ने पुलिस के सामने जाकर उसको बेकसूर बताया था। फिर भी पुलिस ने उसको रिहा नहीं किया और अवैध रूप से हिरासत में रखा। मौत की जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क पुलिस ने उसको छोड़ दिया।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
11 of 14
परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग करते हुए जेवर-सिंकद्राबाद रोड
पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम सतीश चंद शुक्ल, सीओ अजय कुमार, नायब
तहसीलदार हीरालाल सैनी और कोतवाल प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने जब चार
दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोग माने। करीब तीन
घंटे तक जाम लगा रहा। रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
12 of 14
‘साहब, अगर पुलिस चाहती तो मेरे परिवार को बर्बाद होने से बचा सकती थी।
पुलिस ने लापरवाही ही नहीं बरती बल्कि मेरी बच्ची को जिंदा जला कर मारने
वाले मुख्य आरोपी के चाचा और ग्राम प्रधान का पूरा साथ दिया, जिसकी वजह से
ग्राम प्रधान ने मेरे पति की हत्या करा दी। पुलिस की लापरवाही की कीमत पति
ने जान देकर चुकाई है। इसकी जिम्मेदार सिर्फ पुलिस है।’ यह बात दुष्कर्म
पीड़िता की मां ने कही।
गैंगरेप कर बेटी को जिंदा जलाया, अब पिता को मारा
13 of 14
बृहस्पतिवार सुबह जेवर के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता की यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस ने उसके परिवार को बर्बाद करके रख दिया। आरोप है कि मुख्य आरोपी के चाचा और ग्राम प्रधान (सपा नेता) ने कई बार उनको जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की लेकिन पीड़ितों को ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की लेकिन पीड़ितों को ही झूठे मामले में
फंसाने की धमकी दी गई। ग्राम प्रधान ने कुछ दिन पहले गांव की ही एक लड़की
के साथ गैंगरेप के झूठे मामले में उनके बेटे को फंसा दिया था। उनके पति की
हत्या भी प्रधान ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर की है। अगर पुलिस इसी
तरह आरोपियों का साथ देती रही तो उनके लड़के और दूसरी लड़की को भी आरोपी
जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पीड़िता ने सपा नेता से परिवार को बचाने की गुहार
लगाई है।