फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकली आमिर की लाश, गर्लफ्रैंड कनेक्शन से मचा बवाल

विज्ञापन
1 of 6
हत्याकांड की असलियत जानने के लिए स्क्रैप व्यापारी मीनू मलिक के बेटे आमिर के शव को कब्र से निकालकर बृहस्पतिवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। डाक्टरों के विशेष पैनल द्वारा पोस्टमार्टम तीन घंटे तक चला। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद)
विज्ञापन

कब्र से निकली आमिर की लाश, गर्लफ्रैंड कनेक्‍शन से मचा बवाल

2 of 6
हालांकि पुलिस मान रही है कि हत्यारों ने कपड़े से मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या की होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटना ही मौत का कारण आने की संभावना है। वहीं, मुरादनगर में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पीएसी समेत कई थानों का पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

कब्र से निकली आमिर की लाश, गर्लफ्रैंड कनेक्‍शन से मचा बवाल

3 of 6
बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे एसडीएम यशु रुस्तगी, सीओ मोदीनगर जगतराम जोशी की देखरेख में मुरादनगर स्थित सुनहरी मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान से आमिर के शव को कब्र से निकाला गया। जिलाधिकारी और सीएमओ द्वारा गठित डाक्टरों की टीम ने तीन घंटे तक शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम चार बजे शव वापस मुरादनगर लाया गया और परिजनों ने दोबारा शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

कब्र से निकली आमिर की लाश, गर्लफ्रैंड कनेक्‍शन से मचा बवाल

4 of 6
क्या है मामला: 30 मई को दसवीं के छात्र आमिर (16) पुत्र मीनू मलिक लापता हो गया था। आमिर का शव 31 मई को बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ढिकौली रजवाहे में शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। दो जून को मोदीनगर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर हत्या के आरोप में मुरादनगर निवासी जैद और सागर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

कब्र से निकली आमिर की लाश, गर्लफ्रैंड कनेक्‍शन से मचा बवाल

5 of 6
आमिर हत्याकांड को लेकर इलाके में बृहस्पतिवार को तनावपूर्ण शांति है। इस कारण पीएसी समेत मोदीनगर, मुरादनगर, भोजपुर, मसूरी थाना पुलिस, क्यूआरटी तैनात है। पिता मीनू मलिक का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या में तीन से ज्यादा युवक शामिल हैं। पुलिस गहनता से जांच कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का काम करे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या कैसे की गई थी, इसका पता चल सकेगा। तीसरे आरोपी की तलाश है। हालांकि हत्याकांड में तीन आरोपियों के अलावा कोई और भी शामिल था, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। - दीपक शर्मा एसएचओ मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्र से निकली आमिर की लाश, गर्लफ्रैंड कनेक्‍शन से मचा बवाल

6 of 6
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जैद और सागर हाईस्कूल के छात्र हैं। ये दोनों आमिर के साथ पढ़ते थे। 30 मई को आमिर हाईस्कूल में पास होने की खुशी में मनमुटाव भुलाकर जैद, सागर और एक अन्य को पार्टी देने जा रहा था। बकौल जैद और सागर, आमिर ने कहा था कि ‘दोस्तों में तो झगड़े होते रहते हैं, चलो सुराना नहर पर बियर पिएंगे।’ मगर रास्ते में जैद और आमिर का 15 हजार रुपये और गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर आरोपियों ने उसे मार डाला। शव को बागपत ले जाकर राजवाहे में फेंक दिया। आमिर की कार काजमपुरा गेट के पास में छोड़ी और ऑटो से घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें