फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर हत्याकांड: पुलिस को मिला डीवीआर, आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद

Mon, 19 Nov 2018 03:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mala lakhani - फोटो : amar ujala
वसंत कुंज इलाके में फैशन डिजाइनर माला लखानी और उनके नौकर बहादुर की हत्या का मुख्य आरोपी राहुल अनवर गुस्सैल और सनकी है। वह मामूली बात पर आपा खो देता है। उसने कुछ वर्ष पहले ताश खेलने को लेकर ईंट से वार कर पड़ोसी का सिर फोड़ दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से
पड़ोसी कई दिन अस्पताल में रहा था। आरोपी माला से इसलिए चिढ़ता था कि उसे एक पीस (सूट) सिलने के 1400 रुपये देती है और उसे 10 से 15 हजार रुपये में बेचती थी। उधर, तीनों आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड रविवार को खत्म हो गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान पूछताछ में राहुल अनवर ने कहा कि 10 से 15 हजार में बिकने वाले सूट की सिलाई के मात्र 1400 रुपये मिलने से माला लखानी के प्रति उसके मन में गुस्सा बढ़ता जा रहा था। 

4 of 5
mala lakhani - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बताया कि उसने करीब 20 दिन पहले माला की हत्या कर लूटपाट की साजिश रची। इसमें उसने मो. वसीम और रहमत को भी शामिल कर लिया। उसने साथियों से कहा था कि मैडम के पास मोटी रकम मिलेगी और उन्हें 40-40 लाख रुपये मिलेंगे। लालच में वे वारदात में शामिल हो गए थे। हालांकि माला लखानी की हत्या के बाद इन्हें मात्र 1200 रुपये और कुछ ज्वेलरी मिली थी। उनकी ज्यादातर ज्वेलरी बनावटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से
वारदात के बाद वे घर पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर करने को कहा था। इसके बाद इन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर साथ ले जाया लगया डीवीआर मिल गया है। इनके चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। आरोपी डीवीआर भी साथ ले गए थे। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में माला लखानी को खींचते हुए दिख रहे हैं। माला लखानी की कोठी में चार कैमरे अंदर और एक बाहर लगा हुआ था। आरोपी कार से भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें