High Alert in Delhi
मंडल के एक वरिष्ठ सेवादार के अनुसार संत निरंकारी मंडल की ओर से 24 नवंबर से 71वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस समागम में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, राजस्थान सहित दुनिया भर से भक्त पहुंचेंगे। समालखा स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होने वाले इस समागम की तैयारियों को भी अंतिम रुप दिया जा चुका है। ऐसे में मंडल का कहना है कि इस तरह की वारदात से भक्तों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। समागम स्थल के पास भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर ही 10 नवंबर से 5 दिसंबर तक ट्रेनों का दो मिनट के लिए ठहराव रखा गया है। मंडल के एक पदाधिकारी ने यह भी बताया कि हरियाणा और दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयासों से सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही निरंकारी मंडल के सुरक्षा जवान भी तैनात रहेंगे।