फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद ऑनर किलिंग: साजिश थी सागर और कोमल की सगाई, पिता और चाचा ने पहले ही बना लिया था खौफनाक प्लान

Sun, 21 Mar 2021 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
faridabad murder case - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना इलाके की सेक्टर-2 निवासी युवती ने अपनी मर्जी से शादी की तो पुलिसकर्मी चाचा और पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।  सेक्टर-2 निवासी 27 वर्षीय कोमल ने हत्या से पहले 17 मार्च की दोपहर को ही अपने पति सागर से मिलकर अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। 

 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने आरोपियों को किया कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला
कोमल को अपने परिजनों पर शक था। उसे लगने लगा था कि जल्द कुछ बड़ी अनहोनी हो सकती है। दोपहर बाद ही कोमल की मां और भाई को मामा के पास भेजकर देर रात पिता व उसके चाचा ने बातचीत करने के बहाने उसके कमरे का दरवाजा खुलवाया। उसके बाद कोमल के दुपट्टे से ही गला दबा दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कोमल का पति सागर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्यारोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। मामले में पुलिस ने एक दिन का रिमांड लिया है। कोमल के पति सागर यादव ने बताया कि 17 मार्च की दोपहर कोमल उससे बल्लभगढ़ के एक कैफे में मिलने आई थी। कोमल ने उससे कहा कि घर में काफी अजीब माहौल है। उसे अपने परिवार से जान का खतरा है। 
 

4 of 6
कोमल और उसका पति सागर - फोटो : अमर उजाला
सागर ने उसे समझाया कि अब शादी हो चुकी है। दोनों परिवारों ने मिलकर उनकी सगाई भी कराई है। रीति रिवाज से शादी के बाद वह उसे घर ले जाएगा। सागर के समझाने पर कोमल शांत हुई और ऑटो से घर चली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कोमल को सागर के घर से लाने के समय ही बेटी की हत्या की कहानी तैयार कर ली थी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
komal murder case - फोटो : अमर उजाला
सागर और कोमल की सगाई साजिश थी। किसी को कोमल की हत्या में उसके ही परिजनों पर शक न हो, इसलिए उन्होंने सागर और कोमल के रिश्ते पर कोई गुरेज नहीं किया। दोनों के रिश्ते से सबसे ज्यादा कोमल के चाचा शिवकुमार को नाराजगी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोमल और उसका पिता - फोटो : अमर उजाला
वह ग्रामीण परिवेश में रह रहे थे इस कारण समाज में अपनी आन को लेकर चिंता में थे। घटना के दिन उन्होंने कोमल के छोटे भाई सागर राणा (25) को उसकी मां अनिता राणा के साथ रेवाड़ी में उसके मामा के घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें