फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बेटों का कत्ल: मारने से पहले दिए चिप्स-पकोड़े, ट्रेन को पास आता देख बिलख रहे थे, पर नहीं पसीजा पिता का दिल

Tue, 10 Jun 2025 09:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनोज चारों बच्चों पवन, कारू, मुरली और छोटू को पार्क में घुमाने के बहाने घर से लेकर निकले थे।
विज्ञापन
1 of 5
पति और बच्चों की मौत पर रोती प्रिया - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चार बच्चों को लेकर मनोज जब पहुंचा तो उन्हें बहलाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स के साथ चिप्स व पकोड़े भी ले गया था। बच्चों को साथ बैठाकर उसने ये खिलाया-पिलाया। फिर जब ट्रेन आती दिखी तो मनोज ने चारों बच्चों को अपने साथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी प्रिया - फोटो : अमर उजाला
 पत्नी के अवैध संबंध के शक में अंधा हो चुका था मनोज
ट्रेन जैसे-जैसे पास आ रही थी तो बच्चे रोने-बिलखने लगे, लेकिन पत्नी के अवैध संबंध के शक में अंधे हो चुके मनोज का दिल अपने चार बच्चों के रोने-बिलखने से भी नहीं पसीजा और ट्रेन की टक्कर लगने तक बच्चों को पकड़े रखा।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैक से बरामद हुई सभी की लाशें - फोटो : अमर उजाला
पार्क घुमाने के बहाने ले गया था बच्चों को
मृतक की पत्नी प्रिया ने बताया कि परिवार के साथ एक सप्ताह पहले ही वापस फरीदाबाद आई थी। मंगलवार दोपहर पति मनोज चारों बच्चों पवन, कारू, मुरली और छोटू को पार्क में घुमाने के बहाने घर से लेकर निकले थे। प्रिया ने पति से कहा भी था कि धूप ज्यादा हो रही है, इसलिए शाम को ले जाना, लेकिन घूमने की बात सुनकर बच्चे भी जिद करने लगे और मनोज उन्हें अपने साथ ले गया।

4 of 5
गमगीन प्रिया - फोटो : अमर उजाला
मुझ पर करते थे शक
मनोज की पत्नी प्रिया ने पुलिस को बताया कि पति उस पर शक करते थे। वह किसी से भी फोन पर बात करती थी तो उनको लगता था कि वह उनका कोई आशिक है। कई बार प्रिया ने उनको बताया भी कि वह अपने भाई से बात करती है। उसके बावजूद वह उसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाश को एंबुलेंस में लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवार के आने बाद होगा पोस्टमार्टम
जीआरपी डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि इस घटना की सूचना मृतक के परिवार को बिहार में दे दी गई है। मृतक के परिवार के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पत्नी का कहना है कि वह उसके ऊपर शक करते थे। इस बात को लेकर झगड़ा भी होता था। इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारे में परिवार के लोग ही बता पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें