फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: चार बच्चों संग पिता ने की आत्महत्या, पार्क घुमाने के बहाने ले गया था; पत्नी बोली- मुझ पर शक करता था

Tue, 10 Jun 2025 06:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

मृतक की पत्नी ने बताया कि मनोज घर से बच्चों को पार्क में घुमाने के बहाने से लेकर गया था। मैंने कहा धूप है अभी मत लेकर जाओ, लेकिन बच्चे जिद करने लगे।
विज्ञापन
1 of 5
पति और बच्चों की मौत पर रोती प्रिया - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के रेलवे ट्रैक पर गोल्डन टैंपल ट्रेन के आगे ये मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे कूदे। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान लक्ष्मण कॉलोनी के रहने वाले मनोज के तौर में हुई।
 
विज्ञापन

2 of 5
गमगीन प्रिया - फोटो : अमर उजाला
बिहार का रहने वाला था मनोज
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कॉलोनी में रहने वाले चमन लाल के घर करीब 10 साल से मनोज अपने चार बच्चे पवन (10), कारू (9), मुरूली (5), छोटू (3) और पत्नी प्रिया के साथ रहता था। मनोज बिहार लखीसराय के गांव तारतर बहरिया का मूल निवासी था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैक से बरामद हुई सभी की लाशें - फोटो : अमर उजाला
चारों बच्चों को पार्क घुमाने के बहाने ले गया था मनोज
मंगलवार की दोपहर को वह अपने चारों बेटों को पार्क घुमाने के लिए लेकर गया था। दोपहर को करीब दो बजे जीआरपी को सूचना मिलनी की बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर दूर फ्लाईओवर के नीचे पांच लोगों की गोल्डन टैंपल मेल के सामने आने से मौत हो गई है। जीआरपी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक की जेब से मिली पर्ची पर एक नंबर लिखा था। नंबर पर कॉल की गई तो वो मृतक की पत्नी का था जिसके बाद पूरे मामले का पता चला।

4 of 5
पत्नी प्रिया - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले गांव से आया था मनोज
मृतक की पत्नी प्रीति का कहना है कि वह एक सप्ताह पहले ही गांव से आए थे। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों शवों को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाश को एंबुलेंस में लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
जीआरपी डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि मनोज को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। पत्नी किसी से भी मोबाइल पर बात करती थी तो वो शक करता था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहान अवैध संबंध के शक को ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें