फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: धमाके में उसी विस्फोटक का प्रयोग हुआ जो फरीदाबाद से मिला, दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा

Wed, 12 Nov 2025 06:31 PM IST
अनुज कुमार सोनू यादव/जोगेंद्र शर्मा, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

Delhi Blast News: दिल्ली में हुए धमाके में प्रोयग विस्फोटक फरीदाबाद से बरामद किया गया। पुलिस एक्टिव मोड में है। पुलिस की छह टीमों में मौजूद 800 पुलिसकर्मियों के साथ पांच किलोमीटर के इलाके में 5 घंटे से अधिक समय तक सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली धमाका - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली लाल किले के पास कार में धमाके में अंदेशा है कि उसी तरह के विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया, जो फरीदाबाद से बरामद किया गया। पुलिस की बरामदगी के बावजूद दिल्ली में विस्फोटक से धमाका होना ये दर्शाता है कि पुलिस ने जो 2921 किलो विस्फोटक फरीदाबाद से बरामद किया है, इसके अलावा भी कुछ विस्फोटक है जो डॉ. उमर ने भी छुपाया हुआ है। उसी के जरिये आरोपी ने दिल्ली में धमाका किया।
विज्ञापन

2 of 8
Delhi Blast CCTV - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में धमाका करने वाला डॉ. उमर भी फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत डॉक्टर था। दिल्ली में हुए धमाके में उसकी भी मौत का दावा किया जा रहा है। खास बात ये है कि 30 अक्तूबर को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अल फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. मुज्जमिल को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही जम्मू एंड कश्मीर पुलिस को डॉ. उमर की भी तलाश थी। आरोपी डॉ. उमर तभी से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
5 KM के इलाके में पांच घंटे चला सर्च अभियान
2921 किलो विस्फोटक और दिल्ली में हुए धमाके के बाद मंगलवार को भी फरीदाबाद पुलिस एक्टिव मोड में दिखी। पुलिस की 6 टीमों में मौजूद 800 पुलिसकर्मियों के साथ 5 किलोमीटर के इलाके में 5 घंटे से अधिक समय तक सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 लोगों से पुलिस टीमों ने पूछताछ भी की, लेकिन उसमें कुछ खास निकला नहीं तो इन्हें फारिक कर दिया गया। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सर्च अभियान में कोई संदिग्ध पदार्थ या व्यक्ति नहीं मिला है।
 

4 of 8
फरीदाबाद में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद पुलिस की ओर से सोमवार शाम धमाके के बाद ही जारी अलर्ट को देखते हुए बड़े स्तर पर सर्च अभियान की तैयारी शुरू की गई। इसके लिए टीमों की ड्यूटी लगाई गई और सभी को सुबह 5 बजे से पहले धौज थाना परिसर पहुंचने के निर्देश दिए गए। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के नेतृत्व में सभी टीमें मंगलवार सुबह 5 बजे यहां पहुंच गई। यहां पर 800 पुलिसकर्मियों की 6 टीमें बनाई गई। इन सभी को अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर, इसके पास के इलाके, धौज गांव, फतेहपुर तगा गांव और इसके पास के इलाके को टीमों ने सर्च किया।
विज्ञापन

5 of 8
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : PTI
लगभग 5 घंटे तक चले सर्च अभियान में 100 से अधिक मकानों की सघन जांच की गई। वहीं बाकी लोकेशन को भी पुलिस ने सरसरी तौर पर चेक किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 50 संदिग्ध लोगों से भी इस दौरान पुलिस टीमों ने पूछताछ की लेकिन इनमें कोई भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं मिला।
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच करती टीम - फोटो : पीटीआई
फतेहपुर तगा में इमाम के घर जांच करने के लिए पहुंची एजेंसी
दिल्ली में हुए धमाकों के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सोमवार देर रात से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की ओर से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को भी जांच अभियान जारी रहा। इस दौरान खोजी कुत्तों की मदद से प्लेटफार्म, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखकर यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे शांत रहें और जांच में सहयोग करें।
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात तक जांच अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोपहर करीब 12 बजे झेलम एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के बैग और अन्य सामान खुलवाकर जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर न्यू टाउन रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी सर्च अभियान चलाया गया। खोजी कुत्तों की टीम ने प्लेटफार्म पर रखे कूड़े के डिब्बे, यात्रियों के बैग और अन्य सामान को सूंघकर जांच की। 
विज्ञापन

8 of 8
Delhi Blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदिग्धों से की पूछताछ
थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि यह सर्च अभियान एहतियाती कदम के तहत चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल और ट्रेन के डिब्बों में खोजी कुत्तों के साथ जांच की जा रही है। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast: अब सामने आया दिल्ली ब्लास्ट का मेवात कनेक्शन... यहां से चलकर धौज होते हुए राजधानी में आई थी कार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें