फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में बड़ा हादसा: खेल रहे बच्चों पर गिरी जर्जर दीवार, 10 वर्षीय दिव्या की मौत; चार को निकाला गया बाहर

Sat, 27 Jun 2026 10:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी के बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस दीवार के गिरने से यह हादसा हुआ, वह काफी समय से जर्जर और कच्ची थी।
विज्ञापन
1 of 7
पर्वतीया कॉलोनी में दीवार गिरने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदावाद स्थित पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से 10 वर्षीय मासूम दिव्या शर्मा की मौत हो गई। वहीं, मलबे में दबे दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में बच्ची की मां को भी चोटें आई हैं। महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

विज्ञापन

2 of 7
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
दीवार के पास खेल रहे थे बच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी के बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस दीवार के गिरने से यह हादसा हुआ, वह काफी समय से जर्जर और कच्ची थी। इसके सहारे बड़ी मात्रा में रेत का ढेर लगा दिया गया था, जिससे दीवार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वह अचानक ढह गई।
विज्ञापन

3 of 7
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी हुक्कम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 7
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़-सोहना रोड जाम
पर्वतीय कॉलोनी में हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बल्लभगढ़-सोहना रोड पर जाम लगा दिया। इसके साथ ही कथित रूप से बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की दुकान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची सारण थाना पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

5 of 7
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
ये लोग आए चपेट में
जानकारी के अनुसार, अचानक एक कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे उसके साथ रखा बालू भी नीचे आ गया। मलबे की चपेट में आने से दिव्या शर्मा (10), अंशिका तिवारी (12), खुशी, सृष्टि शर्मा और शीतल दब गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और डायल-112 पर सूचना दी। पर्वतीय कॉलोनी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और जेसीबी की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
उप मंडल अधिकारी त्रिलोकचंद - फोटो : अमर उजाला
दिव्या की मौत, खुशी के पैर में फ्रैक्चर
अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दिव्या शर्मा की मौत हो गई। वहीं खुशी के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि अंशिका, सृष्टि और शीतल का उपचार जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
मालिक की लापरवाही
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बिल्डिंग मटेरियल प्लॉट के मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि दीवार लंबे समय से जर्जर थी और कई बार इसके गिरने की आशंका जताई गई थी। कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों का यह भी कहना है कि सुरक्षा इंतजाम किए बिना जेसीबी से कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें