हरियाणा के फरीदाबाद के बास रोड पाली से आतंकी अब्दुल रहमान (19) की गिरफ्तार के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब्दुल के पास से मिले दो मोबाइल से पूरे आतंकी मॉड्यूल की कड़ियां खुलेंगी। मोबाइल के अलावा उसके पास से आरोपी की तलाशी के दौरान इसके पास से मोबाइल के अलावा पर्स में आधार कार्ड, पेन कार्ड, 5 पासपोर्ट साइज फोटो, 2920 रुपये मिले। जांच में जुटी एटीएस गुजरात और एसटीएफ पलवल की टीम ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से रियलमी और वनप्लस कंपनी के ये दो मोबाइल बरामद किए हैं। जांच टीम अब इन मोबाइल की कॉल डिटेल व सीडीआर चेक कर रही है। इसके साथ ही इन दोनों ही मोबाइल में जांच एजेंसी को कई संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं। जो धर्म विशेष को टारगेट करते हुए भावनाएं भड़काने वाले वीडियो बताए जा रहे हैं। वहीं राम मंदिर से जुड़े भी वीडियो मिले हैं।