फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बेल्ट से महिला की पिटाई मामले में नया मोड़, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार होते ही हुए रिहा

Tue, 28 May 2019 08:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
1 of 6
महिला की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदाबाद के आदर्शन नगर थाने में महिला की पिटाई करते हुए वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने फरार हुए तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जिसके बाद इन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन

2 of 6
woman beaten on video - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला

बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने में पूछताछ के दौरान एक महिला को बेल्ट से पीटने के मामले में दो हवलदार सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। घटना अक्तूबर 2018 की बताई जा रही है। सोमवार को उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही दोनों हवलदारों को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक साल के अनुबंध पर तैनात तीन स्पेशल पुलिस कर्मियों (एसपीओ) को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस अब पीड़ित महिला को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
woman beaten on video - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वर्दी में मौजूद एक पुलिसकर्मी किसी महिला से पूछताछ कर रहा है। इसी दौरान उसके साथ सादे कपड़ों में खड़े पुलिसकर्मी ने महिला को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया, जबकि वहां खड़े एसपीओ भी महिला के साथ अभद्रता से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। जांच में पता चला कि वीडियो अक्टूबर 2018 का है। आदर्श नगर थाने में पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के नाम पर महिला की बेल्ट से पिटाई की थी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। 

4 of 6
पुलिसवाले ने महिला को बेल्ट से पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि पार्क में एक व्यक्ति और महिला गलत काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर वहां मौजूद व्यक्ति तो भाग गया, जबकि महिला को पुलिसकर्मी थाने ले आए। पूछताछ के दौरान महिला अपना नाम, पता व उस व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं बता रही थी। इस पर हवलदार रोहित ने उसे चमड़े की बेल्ट से पीटा था। 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिसवाले ने महिला को बेल्ट से पीटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दोपहर को ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर आदर्श नगर थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र कुमार की शिकायत पर आदर्श नगर थाने के तत्कालीन मुंशी हवलदार रोहित, हवलदार बलदेव के अलावा एसपीओ कृष्णपाल, दिनेश और हरपाल के खिलाफ मारपीट व महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। सोमवार को दोपहर बाद पुलिस आयुक्त ने दोनों हवलदार को निलंबित कर दिया, जबकि तीनों एसपीओ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
दो एसपीओ गिरफ्तार 
थाने में महिला को बेल्ट से पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद दो एसपीओ हरपाल और दिनेश को सोमवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ जो किया वह अशोभनीय है और नियमों के विरुद्ध है। इससे पुलिस की छवि धूमिल होती है। यदि पुलिसकर्मियों को कोई शिकायत मिली थी तो महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से पूछताछ की जानी चाहिए थे। मारपीट करना गलत है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय कार्रवाई भी की गई है।- संजय कुमार, पुलिस आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें