हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपी तौसीफ ने पुलिस पर चार्जशीट में सही से जांच नहीं करने व एक तरफा जांच करने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। गुरुवार को याचिका पर सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।